Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Zero tolerance against corruption : MCJ Assistant Town Planner arrest) विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की गिरफ्तारी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खुलासा हुआ है कि सुखदेव वशिष्ठ ने एक कर्मचारी से 30 हज़ार रिश्वत मांगी है।

विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी सुखदेव वशिष्ठ को आज दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर भेजा है।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए नगर निगम, जालंधर के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को अरेस्ट किया गया था।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को काम करवाने वाले लोगों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उक्त मुलजिम जानबूझकर अर्जियों को मंजूरियां देने में देरी करके लोगों से पैसे वसूल रहा था।

उन्होंने बताया कि जालंधर क्षेत्र में इमारतों के 70 फीसदी नक्शे नगर निगम द्वारा पहले ही मंजूर किए जा चुके हैं, लेकिन उक्त सहायक नगर योजनाकार सुखदेव वशिष्ठ ने रिश्वत न मिलने तक कुछ अर्जियों पर विचार करने से इनकार कर दिया था।

शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त एटीपी ने एक मामले को मंजूरी देने की प्रक्रिया के लिए उस व्यक्ति से 30,000 रुपये रिश्वत मांगी है।

शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त मुलजिम आवेदकों को डराने के लिए निरीक्षण के दौरान इमारतों को सील करने आदि की धमकियां भी देता है और अक्सर कहता है कि उसे अपने तबादले की भी परवाह नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने उक्त मुलजिम के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में मुलजिम की भूमिका के बारे में और पता लगाने के लिए इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

———————————————————-

ये भी पढ़ें 

——————————————————

मीठा नहीं ये भी हैं डायबटीज़ के मुख्य कारण  – जानें डायबटीज़ के लक्षण, सेहत पर असर और सावधानियां –

अनिरूद्ध कौशल और विशेषज्ञ डाक्टर अजय बद्धवार की विशेष बातचीत, देखें वीडियो

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1