Prabhat Times

वॉशिंगटन। वॉशिंगटन में सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायर किया। ट्रम्प और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे। बाद में ट्रम्प ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। ट्रम्प ने हमलावर की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा- अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ। सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई। सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम किया। जिस अफसर को गोली लगी, वह सुरक्षित है। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी। हमलावर के पास पावरफुल गन थी।

ट्रम्प बोले- आज की शाम काफी हलचल भरी रही

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, वॉशिंगटन में आज की शाम काफी हलचल भरी रही। सीक्रेट सर्विस और लॉ एन्फोर्समेंट एजेंसियों ने शानदार काम किया। उन्होंने तेजी से कार्रवाई की। हमलावर को पकड़ लिया गया है और मैंने सुझाव दिया है कि हम कार्यक्रम जारी रखें।

चश्मदीद बोले- तेज धमाके की आवाज सुनी, मेजों के नीचे दुबके रहे

एक रिपोर्टर ने बताया, वॉशिंगटन के हिल्टन होटल के बैंक्वेट हॉल में अफरा-तफरी मच गई। मैंने सबसे पहले एक तेज आवाज सुनी। मुझे लगा कि शायद बर्तनों के गिरने की आवाज थी। लेकिन कुछ ही सेकेंड में मैंने देखा कि वेटर अपनी ट्रे लेकर अंदर भाग रहे थे और सुरक्षित जगह ढूंढ रहे थे। तभी मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है। टेबल पर बैठे लोग नीचे छिप गए।

जब मुझे लगा कि अब उठना सुरक्षित है, तो मैंने देखा कि सुरक्षाकर्मी लंबी बंदूकें लिए मंच पर खड़े थे। अमेरिकी राष्ट्रपति को बाहर ले जाया जा चुका था। स्कॉट बेसेंट, काश पटेल, पीट हेगसेथ, विटकॉफ समेत उनके सभी कैबिनेट सदस्यों को एक-एक करके बाहर ले जाया गया। कार्यक्रम जल्द ही फिर से शुरू होने वाला है, यही घोषणा की गई है।

व्हाइट हाउस चीफ कॉरस्पॉन्डेंट कैटलिन कोलिंस ने बताया, हम हिल्टन के बॉलरूम के अंदर थे। गोलियों की आवाज सुनाई देने के कुछ ही मिनटों के अंदर एजेंटों ने कमरे को घेर लिया और मुख्य गलियारे से दौड़ते हुए अंदर आए। क्योंकि कैबिनेट के अधिकारी पूरे कमरे में अलग-अलग जगहों पर बैठे थे, इसलिए उनमें से कई लोग जमीन पर ही लेटे रहे और जब राष्ट्रपति को मंच से बाहर निकाला जा रहा था, तब तक वे मेजों के नीचे दुबके रहे।

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर सालाना कार्यक्रम है

कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर मीडिया और राजनीति का एक एक खास सालाना कार्यक्रम होता है। इसे व्हाइट हाउस कवर करने वाले पत्रकारों का संगठन व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन आयोजित करता है। इसमें राष्ट्रपति खुद पर, अपने विरोधियों पर और मीडिया पर मजाक करते हैं।

ट्रम्प पिछले साल इसमें शामिल नहीं हुए थे। वे 2011 में एक गेस्ट के रूप में आए थे। तभी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनका मजाक बनाया था। जिसके बाद ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का फैसला किया था।

हमलावर के पास थी पावरफुल गन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन DC के हिल्टन होटल में हुई गोलीबारी की घटना पर कहा कि हमलावर के पास पावरफुल गन था. इस गोलीबारी के दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को गोली लगी है. एजेंट ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी. सीक्रेट सर्विस एजेंट ने बहुत अच्छा काम किया है. हमें सीक्रेट सर्विस एजेंट गर्व है.

इस प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की पुष्टि की है कि एक अधिकारी पर गोली चलाई गई थी, लेकिन वह ठीक रहेगा क्योंकि उसने बुलेट-प्रूफ जैकेट पहनी हुई थी. ट्रंप ने कहा, “उस पर बहुत करीब से, एक बहुत ही शक्तिशाली बंदूक से गोली चलाई गई थी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट ने अपना काम कर दिया.”

प्रेस कॉफ्रेंस में ट्रंप ने यह भी कहा है गोलीबारी के संदिग्ध के पास सीक्रेट सर्विस द्वारा रोके जाने से पहले कई हथियार थे. ट्रंप ने इस घटना के बाद 2024 में खुद पर हुए हमले को भी याद किया. ट्रंप ने कहा- “पेंसिल्वेनिया में शूटर मेरे करीब आ गया था.”

वाशिगंटन फायरिंग के बाद ट्रंप के संबोधन की बड़ी बातें

US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वॉशिंगटन में एक मीडिया समारोह में हुई गोलीबारी की घटना के पीछे का संदिग्ध एक “हत्या की कोशिश करने वाला” था, और उन्होंने यह भी कहा कि उस व्यक्ति के पास “कई हथियार थे.”

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि वह व्यक्ति सुरक्षा चौकी को पार करके अंदर घुस आया था, और उन्होंने आगे कहा: “एक अधिकारी को गोली लगी थी, लेकिन वह इसलिए बच गया क्योंकि उसने, ज़ाहिर है, एक बहुत अच्छी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी.”

US नेता ने आगे कहा, “हमने आज रात हुई सभी परिस्थितियों का जायज़ा लिया, और मैं कहूंगा कि, आप जानते हैं, यह कोई बहुत ज़्यादा सुरक्षित इमारत नहीं है.”

2024 में चुनाव से पहले ट्रम्प पर गोली चली थी

13 जुलाई 2024 को ट्रम्प पर पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। बटलर शहर में कैंपेन रैली को संबोधित करते समय एक हमलावर ने 400 फीट की दूरी से असॉल्ट राइफल से गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूती हुई निकल गई। गोली चलने के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत ट्रम्प को चारों तरफ से घेर लिया था और सुरक्षित बाहर ले गए। ट्रम्प को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जल्द ही छुट्टी मिल गई। सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को तुरंत मार गिराया। इस घटना में रैली में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ट्रम्प ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘मुझे ईश्वर ने उन्हें बचाया।’

 

 

———————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel