Prabhat Times

  • पुलिस टीमों ने 64 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की, 79 को पूछताछ के बाद रिहा किया
  • लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से दे सकते हैं जानकारी
  • “ युद्ध नशों विरूद्ध ” के 420वें दिन 6.2 किलोग्राम हेरोइन सहित 96 नशा तस्कर काबू

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक “गैंगस्टरों ते वार” मुहिम के 95वें दिन, पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 577 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसे 20 जनवरी 2026 को डी जी पी पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

95वें दिन, पुलिस टीमों ने सात हथियारों सहित 309 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 23,989 हो गई है।

इसके अलावा, 64 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 79 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में सूचनाएं साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशों विरूद्ध ” के 420वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए आज 96 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6.2 किलोग्राम हेरोइन और 415 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए। इसके साथ ही, केवल 420 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 60,728 हो गई है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 23 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया।

———————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel