Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (clash between ravneet bittu security and chandigarh police) चंडीगढ़ में यूनिअन मिनिस्टर रवनीत बिट्टू कि सिक्योरिटी और चंडीगढ़ पुलिस में टकराव हो गया। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब सीएम हाउस पहुंचे। यहां गाड़ी पार्किंग को लेकर हंगामा हो गया।
चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद बिट्टू के सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की भी हुई।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने जा रहे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की सिक्योरिटी और चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों के बीच हाथापाई हो गई।
चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने परमिशन न होने का हवाला देते हुए बिट्टू के काफिले में चल रही पायलट गाड़ी के ड्राइवर को जबरन उतारने की कोशिश की। दूसरे पुलिस अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें हाथापाई होती दिख रही है। पायलट गाड़ी का ड्राइवर पुलिस अधिकारियों से कह रहा है कि गृह मंत्रालय ने उन्हें (बिट्टू) सिक्योरिटी दे रखी है।
हमें कैसे उन्हें अकेला छोड़ सकते हैं। उन्हें कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा? हमें गृह मंत्रालय ने भेजा हुआ है। हम ड्यूटी कर रहे हैं। हमारी ऑल इंडिया ड्यूटी है।
डीएसपी ने कहा कि बिट्टू के पास परमिशन नहीं थी
चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी उदयपाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत बिटटू पंजाब सीएम के आवास पर जा रहा थे, जब उससे मिलने की परमिशन को लेकर पूछा गया, तो पता चला कि उनके पास परमिशन नहीं थी। जिसके बाद उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- टैक्सपेयर्स को राहत! पुराना नहीं…अब चलेगा ये आसान कांसेप्ट, एक क्लिक में जाने टेक्सपेयर्स, सैलरीड क्लास को होंगे क्या फायदे
- 1984 सिख दंगा मामले में अदालत का बड़ा फैसला
- जारी हुई दुनिया में सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट, जानें भारत की रैकिंग
- World Peaceful Countries : न क्राइम, न राजनीति, ये हैं दुनिया के पीसफुल देश, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट
- EVM पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को बड़ा आदेश
- US के बाद अब UK में सख्ती, अवैध प्रवासियों की डिपोर्ट प्रक्रिया शुरू,
- दिल्ली मीटिंग के बाद CM भगवंत मान ने कही ये बात
- डिपोर्टेशन के बीच गुड न्यूज़! US कोर्ट ने ट्रंप के इस ऑर्डर पर लगाई रोक
- US : शख्स को मिली 475 साल की सजा, किया था ये घिनौना गुनाह
- वाहन चालकों को बड़ी राहत! Highway पर बार-बार नहीं देना होगा Toll, सरकार ने बनाया ये प्लान
- मां वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी! श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये खास सुविधा
- अहम खबर! पंजाब में अब ऐसे आएंगे बिजली बिल