Prabhat Times
New Delhi नई दिल्ली। (world most peaceful countries list published by forbes) दुनिया के कई सारे देश हिंसा और अपराधों से परेशान हैं. हालांकि, कई देश ऐसे भी हैं, जहां हिंसा नाम की होती है.
इन देशों के नागरिक शांति और सुकून से अपना जीवन बिताते हैं. ऐसे ही दुनिया के शीर्ष शांतिपूर्ण देशों की एक सूची फॉर्ब्स ने जारी की है. आइये जानते हैं इन देशों के बारे हैं.
दुनिया के टॉप 10 सबसे शांतिपूर्ण देशों की सूची इस प्रकार है.
आइसलैंड: 2008 से आइसलैंड दुनिया का सबसे पीसफुल देश बना हुआ है. लगभग 3.94 लाख यहां की जनसंख्या है.
आइसलैंड के पास खुद की सेना भी नहीं है, ये देश छोटे तटरक्षक और अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर निर्भर है. देश प्राकृतिक सुंदरता की खान है.
आयरलैंड: 52.6 लाख आबादी वाला आयरलैंड दुनिया का दूसरा सबसे शांत देश है. हिंसा के बाद आयरलैंड इससे उबरा और स्थिरता हासिल की. आयरलैंड का शांतिपूर्व वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है.
ऑस्ट्रिया: 1.3 लाख की आबादी वाला ऑस्ट्रिया शांतिपूर्ण माहौल के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहरों के लिए भी प्रसिद्ध है.
न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड भी शांतिपूर्ण देशों में गिना जाता है. खास बात है कि यहां की पुलिस फोर्स बिना हथियारों के काम करती है. प्राकृतिक सौंदर्य और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के लिए न्यूजीलैंड प्रसिद्ध है.
सिंगापुर: सिंगापुर दक्षिण पूर्व एशिया का एक विकसित देश है. यहां की आबादी 59.2 लाख है. सिंगापुर व्यापार और पर्यटन के लिए एक प्रमुख केंद्र है.
स्विट्जरलैंड: यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड की आबादी 88.5 लाख है. देश न केवल शांतिपूर्ण है, बल्कि देश का लोकतंत्र भी स्थिर है.
पुर्तगाल: पुर्तगाल की आबादी, 1.05 करोड़ है. ऐतिहासिक स्थलों और मध्ययुगीन महलों ने पुर्तगाल को प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बना दिया है.
डेनमार्क: डेनमार्क की जनसंख्या 59.5 लाख है. डेनमार्क अपने उच्च जीवनशैली के लिए प्रसिद्ध है.
स्लोवेनिया: स्लोवेनिया एक छोटा देश तो है मगर स्थिर देश है, इसकी जनसंख्या 21.2 लाख है. स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ का सदस्य है.
मलेशिया: मलेशिया की आबादी 3.43 करोड़ है. मलेशिया सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है. मलेशिया की आर्थिक उन्नति ने ही देश को दुनिया के शांतिपूर्ण देशों में से एक बना दिया है.
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- US के बाद अब UK में सख्ती, अवैध प्रवासियों की डिपोर्ट प्रक्रिया शुरू, 19000 लोगों को किया डिपोर्ट
- दिल्ली मीटिंग के बाद CM भगवंत मान ने कही ये बात
- दिल्ली पहुंचे पंजाब के मंत्री, MLA! …न कोई टूटेगा… न कोई बदलेगा… विरोधियों के ब्यान पर ‘आप’ की खरी-खरी
- डिपोर्टेशन के बीच गुड न्यूज़! US कोर्ट ने ट्रंप के इस ऑर्डर पर लगाई रोक
- पूरी तरह से बदल जाएगा बैडमिंटन का खेल, ऐसा होगा नया स्कोरिंग सिस्टम
- पंजाबियों को बड़ी राहत! डॉयल करें 1076… और घर बैठे मिलेंगी 406 सरकारी सेवाएं
- कांग्रेस के इस बड़े नेता के ठिकानों पर इंकम टैक्स की रेड
- US : शख्स को मिली 475 साल की सजा, किया था ये घिनौना गुनाह
- वाहन चालकों को बड़ी राहत! Highway पर बार-बार नहीं देना होगा Toll, सरकार ने बनाया ये प्लान
- मां वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी! श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये खास सुविधा
- अहम खबर! पंजाब में अब ऐसे आएंगे बिजली बिल