Prabhat Times

जालंधर। महानगर के लम्मा पिंड-जंडू सिंघा रोड़ पर दर्दनाक हादसे में पंजाब सरकार की लीड एजैंसी द्वारा की गई जांच के पश्चात जालंधर देहात पुलिस द्वारा पीडब्ल्यू डी के अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्ट में दिया गया है कि इन अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही के कारण मोटर साईकल सवार युवक की जान चली गई।

बता दें कि 1 मार्च को जालंधर होशियारपुर रोड़ पर लम्मा पिंड-जंडू सिंघा के निकट पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रोड़ कंस्ट्रक्शन के लिए खोदे गए खड्डे में गिर कर मोटर साईकल सवार 20 वर्षीय युवक की जान चली गई।

इस संबंधी पंजाब सरकार की पंजाब स्टेट रोड एजेंसी कौंसल की लीड एजेंसी के जॉइंट डायरेक्टर मुखविन्द्र सिंह भुल्लर द्वारा घटनास्थल पर जांच की गई। जांच रिपोर्ट पंजाब सरकार को भेजी गई।

जांच में पाया गया कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा गहरा खड्डा तो खोदा गया, लेकिन कोई सुरक्षा इंतज़ाम नहीं किए गए। मौके पर वार्निंग साईन, डाईवर्शन बोर्ड नहीं लगाए गए और न ही बेरीगेटिंग की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक इस दर्दनाक इंसीडेंट के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी और रोड़ कंस्ट्रक्शन करने वाले ठेकेदार जिम्मेदार हैं।

पंजाब सरकार द्वारा रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए।

जालंधर देहात पुलिस द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ अपराधिक केस दर्ज किया है।

———————————————————

ये भी पढ़ें

राघव चड्डा BJP में शामिल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक भी हैं साथ

——————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel