Prabhat Times

चंडीगढ़। राघव चड्डा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक के भाजपा जॉइन करने के पश्चात  खासकर पंजाब की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है।

राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. वहीं, 4 सांसदों को लेकर सस्पेंस बरकरार है. इसे लेकर अब आप नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज भरा पोस्ट शेयर किया है.

भगवंत मान ने आप छोड़कर बीजेपी जॉइन कर चुके और करने की आशंका वाले 7 सांसदों की तुलना 7 मसालों से की है. उन्होंने इन सब्जियों की खासियत बताते हुए कहा कि ये सब्जियां तब तक ही अहम हैं जब तक किसी में डाली जाए. अपने आप में इनकी कोई अहमयित नहीं है.

भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया. ये 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन अकेले अपनी ‘सब्जी’ नहीं बन सकतीं.

आज पूरी हो सकती है 7 सांसदों के बीजेपी में विलय की प्रक्रिया

दूसरी तरफ, सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्यसभा में ‘आप’ के 7 सांसदों के बीजेपी में विलय की प्रक्रिया आज पूरी हो सकती है. विलय से जुड़ी सभी कानूनी और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं. इन सात सांसदों के गुट को बीजेपी संसदीय दल में शामिल करने की मंजूरी आज राज्यसभा के सभापति दे सकते हैं.

अगर सभापति आज इस विलय को मंजूरी दे देते हैं, तो आम आदमी पार्टी के लिए ये संसद में अब तक का सबसे बड़ा झटका होगा. इन सात सांसदों के जाने से उच्च सदन में ‘आप’ की ताकत काफी कम हो जाएगी, जबकि बीजेपी का पलड़ा और भारी हो जाएगा.

तीन नेता बीजेपी में शामिल, 4 पर सस्पेंस

बता दें कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने शुक्रवार को बीजेपी जॉइन कर ली थी. वहीं, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता के भी बीजेपी में शामिल होने की चर्चा है. हालांकि, इन चारों नेताओं के नाम पर अभी सस्पेंस जारी है.

———————————————————

ये भी पढ़ें

राघव चड्डा BJP में शामिल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक भी हैं साथ

——————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel