



Prabhat Times
जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बारह विद्यार्थी-शिक्षकों ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) 2026 उत्तीर्ण करके कॉलेज का नाम रोशन किया है।
इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में बी.एड. सत्र (2024-2026) की अवनीत कौर, गुरप्रीत कौर, गुरसिमरन कौर, करण बहल, मनदीप शाही, महक खेरा और महक शर्मा तथा बी.एड. सत्र (2025-2027) की गुरसिमरन कौर, हरलीन कौर, परमजीत सिंह, राधिका शर्मा और साक्षी सहगल शामिल हैं।
गुरसिमरन कौर और करण बहल ने बताया कि उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग से परीक्षा उत्तीर्ण की है।
कॉलेज छात्रों को पाठ्यक्रम, पात्रता, परीक्षा योजना, प्रक्रिया और टीईटी, सीटीईटी, पीएसटीईटी और यूजीसी-नेट की तैयारी और उत्तीर्ण होने की रणनीतियों से अवगत कराकर ऐसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में सहायता करता है।
मंदीप शाही और अवनीत कौर ने गाइडंस और काउंसिलग सैल के सदस्यों को व्यक्तिगत इकलेकटिक काउंसिलग आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया, जिससे उन्हें अपनी जटिल समस्याओं को हल करने और टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने का आत्मविश्वास प्राप्त करने में मदद मिली।
गुरप्रीत कौर ने बताया कि कॉलेज द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान की गई, जिसमें छात्रों ने गणितीय तर्क के प्रश्नों पर चर्चा की, गहन प्रश्न पूछे गए और कॉलेज द्वारा मॉक टेस्ट भी आयोजित किए गए।
सभी सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरजिंदर सिंह और संकाय सदस्यों को दिया।
———————————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–





