Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (Weather alert Punjab Haryana rain) पंजाब और चंडीगढ़ में आज यानी 26 फरवरी से शनिवार तक मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं, मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। 27 और 28 फरवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह स्थिति पैदा हो रही है। वहीं, पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि, यह सामान्य के करीब ही बना हुआ है। इस दौरान मोहाली और पटियाला में औसत अधिकतम तापमान राज्य में सबसे अधिक 26.2 डिग्री दर्ज किया गयातापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के 23 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

जिन जिलों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला, मोगा, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर और बरनाला शामिल हैं।

विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसके बाद अगले 48 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी।

इसी तरह, सबसे पहले न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा। विभाग ने लोगों को पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है।

—————————————————

खबरें ये भी हैं…


————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1