Prabhat Times
प्रीत सूजी (98140-66340)
जालंधर। (We Together, Gymkhana Club Jalandhar) जिमखाना क्लब चुनावों से पहले 15 दिसंबर को हो रहे लेडीज़ जिमखाना के चुनावों वी-टूगैदर ग्रुप (We Together) का खासा दबदबा नज़र आ रहा है। सुविधाएं और बेहतरी का पॉजिटिव विज़न लेकर चुनाव मैदान में उतार वी-टूगैदर ग्रुप को ले़डीज़ जिमखाना में जोरदार समर्थन मिल रहा है। अगर कहें कि चुनाव एकतरफा है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। बता दें कि 15 दिसंबर को लेडीज़ जिमखाना के चुनाव हैं। जिसमें वी-टूगैदर ग्रुप की तरफ से सचिव पद के लिए सुरूचि कक्कड़, फूड सैक्रेटरी पद के लिए अल्पना पुरी, ज्वाईंट फूड सैक्रेटरी पद के लिए ललिता गुप्ता, ज्वाईंट ट्रईयर पद के लिए रीटा शर्मा तथा एंटरटेनमैंट सैक्रेटरी के लिए नीना चौहान चुनाव मैदान में हैं।
वी-टूगैदर ग्रुप का चुनाव प्रचार बहुत तेजी से चल रहा है। पॉजिटिव विज़न लेकर चल रहे वी टूगैदर ग्रुप खासा चर्चित हो चुका है। वी-टूगैदर ग्रुप के चुनावी एजैंडे के बारे में बात करते हुए सुरूचि कक्कड़, अल्पना पुरी, ललिता गुप्ता, रीटा शर्मा व नीना चौहान ने कहा कि उनका लक्ष्य क्लब में एंटरटेनमैंट गतिविधियों को बढ़ाने के साथ-साथ खाद्य व्यंजनो में और वैरायटी, अकाउंटस में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ जनहित में सोशल एक्टीविटीज़ को बढ़ावा देना होगा। वी-टूगैदर ग्रुप द्वारा चुनावों में सहयोग की अपील की गई है।

ईनरव्हील क्लब ने दिया वी-टूगैदर ग्रुप को समर्थन

वी-टूगैदर ग्रुप लगातार मजबूत होता जा रहा है। आज ग्रुप को ईनरव्हील क्लब की तरफ से समर्थन देने का ऐलान किया गया। क्लब सदस्यों ने कहा कि वी-टूगैदर ग्रुप एक पॉजिटिव विज़न के साथ आगे बढ़ रहा है। उनके सभी सदस्य इस ग्रुप को स्पोर्ट करेंगे।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें