Prabhat Times
जालंधर। (firing incident basti bawa khel jalandhar) थाना बस्ती बावा खेल के क्षेत्र में पड़ते मोहल्ला कच्चा कोट में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिल कर दूसरे व्यक्ति को उसी के घर के पास गोली मार दी। गोली कंधे पर साइड में लगी। जख्मी को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मोहल्ला कच्चा कोट बस्ती बावा खेल के रहने वाले विपन ने बताया कि उसने छिल्ली नाम के व्यक्ति की पत्नी से शादी की थी।
इसी कारण छिल्ली से उसका काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात गुस्से में छिल्ली और उसके दो साथी कच्चा कोट क्षेत्र में विपन के घर के बाहर उसे गोली मारकर फरार हो गए। देर रात आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो घरों से बाहर निकले। जख्मी हालत में विपन को देखा तो उसे रात करीब 12:30 बजे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी तो थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ और एसीपी वेस्ट वरियाम सिंह मौके पर पहुंच गए।

हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज

एसीपी वेस्ट वरियाम सिंह ने बताया कि विपन कच्चा कोट में बिल्ला वलैतिया नामक व्यक्ति के घर किराये पर रहता है। उसका एक महिला से अफेयर चल रहा है। इसी कारण उसका पति छिल्ली उससे रंजिश रखता था। शनिवार रात उसने साथियों के साथ हत्या की कोशिश कर दी। एसीपी ने कहा कि डॉक्टर्स के मुताबिक गोली एक कंधे पर होते हुए दूसरे कंधे तक पहुंच गई थी। झगड़ों के कारण विपन को परिवार ने बेदखल किया हुआ है। अब वह किराये के मकान में रह रहा है। आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें