Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (War against drugs: unauthorised structure built by drug smugglers razed in phillaur) पंजाब में तस्करों की शामत आ चुकी है।
पंजाब सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत आज बुलडोजर ‘बाबा’ जालंधर देहात के फिल्लौर के गांव खान पुर पहुंच गए।
एसएसपी हरकमलप्रीत खख की नेत्तृत्व में स्थानीय सिविल प्रशासकीय अधिकारियों के सहयोग से खानपुर और मंडी की पंचायत भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
यह अवैध निर्माण नशे के कारोबार से जुड़े दो लोगों ने करवाया था, जिसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ध्वस्त कर दिया गया है।
एस.एस.पी जालंधर (ग्रामीण) हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) फिल्लौर, जिन्हें इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता थी, के कहने पर यह कार्यवाही की गई।
कार्रवाई सीधे तौर पर जसवीर सिंह उर्फ शीरा पुत्र दलवीर उर्फ बूर निवासी खानपुर और भोली पत्नी रामपाल उर्फ रामा निवासी गांव मंडी के खिलाफ की गई है। दोनों ने पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था।
एस.एस.पी. खख ने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार, भोली एक ड्रग तस्कर है और एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई मामलों में शामिल है।
वर्ष 2005 में इसके पास से 1.190 किलोग्राम स्मैक बरामद हुई थी। इसके अलावा साल 2015 में 2 किलो पोस्त जब्त किया गया था और साल 2022 में भारी मात्रा में ड्रग्स भी बरामद की गई थी
उन्होंने कहा कि इसी तरह जसवीर सिंह उर्फ शीरा का नाम भी बड़ी मात्रा में चरस और नशे के इंजेक्शनों की बरामदगी जैसे कई मामलों में शामिल है।
एस.एस.पी. खख ने कहा कि राजस्व और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस ने क्रमबद्ध तरीके से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
अधिकारियों ने यह सुनिश्चित कर लिया कि यह जमीन ग्राम पंचायत की है और इस पर आरोपियों ने अवैध कब्जा किया हुआ था।
उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर जालंधर ग्रामीण पुलिस अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे से कोई लाभ न ले सके।
उन्होंने लोगों से ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों के बारे में जानकारी देने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एस.एस पी. खख ने कहा कि ये दोनों नशा तस्कर ग्रामीणों को डराते-धमकाते थे, जिसके चलते पंजाब सरकार की इस कार्रवाई का स्थानीय लोग स्वागत कर रहे है।
इस मौके पर गांव खानपुर की सरपंच परमजीत कौर और स्थानीय ग्रामीणों ने पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई की सराहना की।
उन्होंने कहा कि वह पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे को खत्म करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का स्वागत करते है।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- सरकार का सख्त ऐलान! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगा Petrol-Diesel
- जालंधर, लुधियाना समेत इन शहरों में छापेमारी
- LPG Gas Cylinder के रेट बढ़े, आज से हुए ये बड़े बदलाव
- Congress Expels Councillors Punjab : इन पार्षदों पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन
- किडनैपिंग, मर्डर, फायरिंग… और कैबिनेट मंत्री बन गए विवादित MLA राजू सिंह
- CM Bhagwant Mann Cabinet Meeting मैं हुए यह बड़े फैसले
- फिर करवट लेगा मौसम! पंजाब समेत इन राज्यों इस दिन से बारिश का अलर्ट
- अब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ US से डिपोर्ट भारतीयों का जहाज, जालंधर समेत पंजाब के इतने पंजाबी लौटे वापस
- Delhi CM : रेखा गुप्ता का दिल्ली CM बनना लगभग तय! RSS, BJP में सहमति
- पंजाब में एक साथ इतने SP, DSP सस्पेंड, कई कर्मचारी बर्खास्त, जानें वजह
- जारी हुई दुनिया में सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट, जानें भारत की रैकिंग
- EVM पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को बड़ा आदेश
- US के बाद अब UK में सख्ती, अवैध प्रवासियों की डिपोर्ट प्रक्रिया शुरू,
- वाहन चालकों को बड़ी राहत! Highway पर बार-बार नहीं देना होगा Toll, सरकार ने बनाया ये प्लान
- मां वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी! श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये खास सुविधा