Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (rain expected punjab amritsar jalandhar ludhiana) मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी गर्मी तो कभी बारिश।

ऐसे मौसम में दिन के समय गर्मी और रात के समय ठंडी का एहसास हो रहा है। इसी बीच पंजाब में एक बार फिर मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए बारिश का एलर्ट जारी किया है।

आज जालंधर समेत राज्य के कई जिलों में बारिश का मौसम दिख रहा है।

पिछले दिनों तेज धूप खिलने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने के कारण तापमान में ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में दिन का तापमान 30 डिग्री को पार कर जाएगा।

वहीं, पश्चिमी विक्षोभ कल से सक्रिय हो गया है, लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों में 12 मार्च से देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है, हालांकि यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अबोहर में दर्ज किया गया। वहीं, आज भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। पंजाब के ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रहेगी, लेकिन हिमाचल प्रदेश और अमृतसर से सटे इलाकों में सुबह के समय बादल छाए रहेंगे।

12 से 15 मार्च तक बारिश संभव

पश्चिमी विक्षोभ का असर ऊंची पहाड़ियों पर दिखने लगा है। 15 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। अगर बारिश और बर्फबारी होती है तो मैदानी इलाकों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

लेकिन पंजाब के मैदानी इलाकों में 12 मार्च से बारिश के आसार हैं। इस दौरान ओलावृष्टि हो सकती है और सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।

पंजाब के शहरों का मौसम

अमृतसर- तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 14 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 12 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 12 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 14 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 15 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है

—————————————————

खबरें ये भी हैं…


————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1