Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (vigilance raid municipal corporation jalandhar) इस समय की बड़ी खबर जालंधर से हैं। विजीलेंस ब्यूरो ने आज जालंधर नगर निगम में बड़ा एक्शन लिया है।

पता चला है कि विजिलैंस ब्यूरो ने नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को हिरासत में लिया है। फिलहाल विजिलेंस अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

इसी बीच विजिलेंस की एक टीम ने नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच में भी दबिश दी है।

पता चला है कि उक्त अधिकारी मौजूदा समय में जालंधर वेस्ट हल्के में तैनात था, इससे पहले उक्त अधिकारी के पास जालंधर सेंट्रल हल्का में तैनात रहा।

सूत्रों के मुताबिक उक्त अधिकारी के कार्यकाल में बिल्डिंगो के निर्माण में जब्रदस्त धांधली हुई है।

सूत्रों ने बताया कि विजिलेंस टीम ने एटीपी सुखदेव वशिष्ठ से पूछताछ के बाद अचानक विजिलेंस टीमें शहर में रेड करने के लिए निकली हैं।

चर्चा है कि अगर उक्त अधिकारी से निष्पक्षता से पूछताछ होती है तो आने वाले दिनों में कई बड़े नेताओं पर भी विजिलेंस का शिकंजा कसेगा।

इसी बीच पता चला है कि एटीपी सुखदेव सिंह जालंधर सेंट्रल के नेता जी का बेहद करीबी रहा है।

चर्चा यहां तक है कि एटीपी सुखदेव वशिष्ठ डयूटी के समय निगम अधिकारियों की कम और नेता जी के लगातार संपर्क में रहता था।

इसी बीच पता चला है कि नेता जी दिल्ली पहुंच चुके हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस नेता जी द्वारा पार्टी हाईकमान द्वारा मिलने के लिए दिल्ली-चंडीगढ़ के चक्कर में फंसे हुए हैं।

———————————————————-

ये भी पढ़ें 

——————————————————

मीठा नहीं ये भी हैं डायबटीज़ के मुख्य कारण  – जानें डायबटीज़ के लक्षण, सेहत पर असर और सावधानियां –

अनिरूद्ध कौशल और विशेषज्ञ डाक्टर अजय बद्धवार की विशेष बातचीत, देखें वीडियो

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1