Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (vigilance fir against patwari and caught partner bribe case) औद्योगिक नगरी लुधियाना से बड़ी खबर है।

विजिलेंस ब्यूरो ने ग्यासपुरा में तैनात राजस्व पटवारी चमकौर सिंह के साथी अशोक कुमार को 6 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

रेड के दौरान पटवारी दफ्तर छोड़कर भाग गया। आरोपी पटवारी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला भी दर्ज किया गया है।

एसएसपी विजिलेंस रविंद्रपाल सिंह ने कहा कि आरोपी को गांव कोहाड़ा लुधियाना निवासी राकेश कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसके नए खरीदे प्लॉट का म्यूटेशन करने और लोन दिलाने के लिए फर्द की कॉपी उसे चाहिए थी।

वह पटवारी और उसके साथी से फर्द लेने गया तो दोनों ने उससे 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

6 हजार सहित रंगे हाथ काबू

एसएसपी संधू के मुताबिक इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस यूनिट लुधियाना ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रेप लगाया।

पटवारी चमकौर सिंह के साथी अशोक कुमार को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 6,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पटवारी चमकौर सिंह खुद दफ्तर छोड़ भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो, पुलिस स्टेशन, लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया गया है।

——————————————————————————————

जालंधर- अमृतसर हाईवे पर कार बाजार में लगी आग, देखें वीडियो

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1