Prabhat Times

  • 44 साल बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण जीतना ऐतिहासिक उपलब्धि: नितिन कोहली

जालंधर। हॉकी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, हॉकी पंजाब के प्रेसिडेंट और आम आदमी पार्टी जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियन गेम्स 2026 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी।

नितिन कोहली ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर देश को गौरवान्वित किया है।

44 साल बाद एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक भारत के नाम करना खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

उन्होंने विशेष रूप से फाइनल में निर्णायक गोल करने वाली लालरेमसियामी और गोलकीपर सविता पुनिया सहित पूरी टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

लालरेमसियामी ने 10वें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई, जबकि सविता पुनिया के महत्वपूर्ण बचाव ने भारत की बढ़त कायम रखने में अहम भूमिका निभाई।

नितिन कोहली ने कहा कि यह जीत भारतीय महिला हॉकी के लिए केवल एक स्वर्ण पदक नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक वापसी है।

वर्ष 1982 के बाद पहली बार एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण भारत के खाते में आया है।

उन्होंने कहा कि इस जीत का एक और महत्वपूर्ण पहलू 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का सीधे क्वालिफाई करना है।

यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में भारतीय हॉकी को और मजबूती देगी तथा देश की युवा बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

नितिन कोहली ने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर साबित किया है कि उचित अवसर, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ भारतीय बेटियां अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

उन्होंने पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह सफलता देश में हॉकी को और लोकप्रिय बनाएगी तथा अधिक से अधिक युवा खिलाड़ी इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel