Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Lucky Nahar sister dies at her in-laws house jalandhar) महानगर जालंधर से दुःखद खबर मिली है।

जालंधर के डीएवी कॉलेज के निकट स्थित फ्रैंडज़ कालोनी में युवा नेता लक्की नाहर की बहिन गौरी की ससुराल में मृत्यु हो गई है।

लक्की नाहर ने बहिन गौरी की मृत्यु के लिए उसके पति सुमित हंस व ससुरालजनो पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

लक्की नाहर ने बताया कि बहिन गौरी की शादी नवंबर 2017 में फ्रेडज़ कालोनी में आर्यन कोचिंग सेंटर के संचालक सुमित हंस के साथ हुई थी।

शादी के पहले दिन से ही गौरी को तंग परेशान किया जाता रहै। गौरी के दो बच्चे हैं।

शादी के बाद से पिछले साल तक कई बार घरेलू विवाद हुआ।

कई बार गौरी को घर से निकाल दिया गया। सुमित और परिवार वालों द्वारा गौरी के साथ मारपीट और बच्चों तक को प्रताड़ित किया जाता रहा।

लक्की नाहर ने बताया कि लगभग एक साल पहले घरेलू विवाद के पश्चात प्रतिष्ठित लोगों की मध्यस्थता से गौरी को वापस ससुराल भेजा गया।

इस दौरान कई प्रतिष्ठित लोगों ने गारंटी ली कि गौरी को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा।

लक्की ने आरोप लगाया कि एक साल के दौरान उन्हें गौरी से मिलने नहीं दिया गया।

यहां तक की उसे रोटी भी नहीं देते थे। वे रूटीन में गौरी व बच्चो के लिए खाना भेजते थे।

लक्की नाहर ने बताया कि आज सुबह उन्हें फोन पर ससुराल वालों ने सूचित किया कि गौरी ने सुसाइड कर ली है।

लक्की नाहर का आरोप है कि सुबह जब गौरी की मृत्यु हुई तो ससुराल वालों ने न तो आस पड़ौस में किसी को बताया और न ही पुलिस को सूचित किया।

ससुराल वाले खुद ही गौरी का शव अस्पताल छोड़ गए। यहां तक उन्हें भी सूचित नहीं किया गया। अस्पताल में शव छोडने के पश्चात उन्हें फोन पर बताया गया।

लक्की नाहर ने बताया कि सुमित हंस और ससुराल वालों की प्रताड़ना के कारण गौरी की मृत्यु हुई है।

पीड़ित परिवार ने आरोपी सुमित हंस व अन्य ससुराल वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

——————————————-

ये भी पढ़ें 

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1