



Prabhat Times
जालंधर। कमिश्नरेट जालंधर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बीते दिन खुरला किंगरा एरिया में पीएनबी में हुई डकैती की वारदात 24 कुछ ही घण्टों में ट्रेस कर ली है।
पुलिस ने वारदात में संलिप्त लुटेरे को अरेस्ट करके लूट की नकदी और वेपन बरामद किए हैं। आरोपी लुटेरा जालंधर के पॉश एरिया ग्रीन माडल टाऊन का निवासी है। लुटेरा सिमरनजीत सिंह रिटायर्ड डीएसपी हरभजन सिंह का बेटा है।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि बीते दिन दोपहर 2.30 बजे खुरला किंगरा में पीएनबी में लूट हुई।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि वारदात की जांच के दौरान डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों के नेतृत्व में एडीसीपी राकेश यादव एसीपी अमरबीर सिंह, एसीपी संजय कुमार तथा क्राइम ब्रांच के इंचार्ज सर्बजीत सिंह द्वारा वारदात के तुरंत बाद मामले की जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह वासी ग्रीन माडल टाऊन को अरेस्ट किया। आरोपी से वेपन, लूट की राशि में से कुछ राशि बरामद की है। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक आरोपी के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।
एक सवाल के जवाब में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी सिमरनजीत सिंह के खिलाफ पहले भी दो अपराधिक केस बटाला और एसएएस नगर में दर्ज हैं।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।





