Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Surjit Hockey Society nitin kohli jalandhar) हॉकी इंडिया के सह-अध्यक्ष, हॉकी पंजाब के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के जालंधर (केंद्रीय) हल्का प्रभारी नितिन कोहली ने सुरजीत हॉकी सोसाइटी द्वारा हॉकी खेल और खिलाड़ियों के विकास में किए गए उल्लेखनीय योगदान की खूब प्रशंसा की है।
सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सीईओ इकबाल सिंह संधू के अनुसार सुरजीत ग्रीष्मकालीन हॉकी कोचिंग कैंप-2025 का समापन समारोह सुरजीत हॉकी स्टेडियम, बरलटन पार्क, जालंधर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथिआम आदमी पार्टी के जालंधर (केंद्रीय) हल्का प्रभारी नितिन कोहली ने कैंप में भाग लेने वाले 4 से 16 वर्ष की आयु के 200 से अधिक युवा खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि 1984 में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन सुरजीत सिंह की याद में स्थापित इस सोसाइटी ने पिछले 41 वर्षों से हॉकी के विकास में अहम भूमिका निभाई है।
कोहली ने इस कोचिंग कैंप युवा हॉकी प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
हॉकी इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार की घोषणा
कोहली ने बताया कि जालंधर के बरलटन पार्क में 2 नए एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड समेत एक फाइव-ए-साइड ग्राउंड इसी वित्त वर्ष मैं तैयार हो जाएंगे, जिससे जालंधर शहर अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने में सक्षम होगा।
उन्होंने कहा कि वह हॉकी इंडिया के साथ बातचीत करके अगले साल जालंधर में अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करवाने का प्रस्ताव रखेंगे।
‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान को समर्थन
आम आदमी पार्टी की नगर सुधार ट्रस्ट, जालंधर की चेयरपर्सन राजविंदर कौर ने कहा कि यह हॉकी कैंप सरकार के ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान का हिस्सा है, जो युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करके स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर सुरजीत हॉकी सोसाइटी के महासचिव सुरिंदर सिंह भापा, सचिव **रनबीर सिंह टुट, वित्त सचिव रनदीप गुप्ता, तथा कोच युधवीर सिंह जोनी, प्रोफेसर बलविंदर सिंह, परदीप कौर, सीता देवी, नरेश कुमार, बिंदु, जतिंदर सिंह, नवजोत सिंह (सारे कोच) आदि मौजूद रहे।
——————————————-
ये भी पढ़ें
- GST सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, सस्ता हो जाएगा ये सब
- स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा, Heart Attack और Corona Vaccine में ‘नो क्नेक्शन’
- क्रेडिट, PAN कार्ड से रेल किराये तक… 1 जुलाई से बदल गया ये सब
- राहत की बारिश! सस्ता हुआ LPG Gas Cylinder, जानें नए रेट
- FASTag से चालान, इंश्योरेंस ले लेकर पार्किंग तक हो जाएंगी ये सब पेमेंट
- जालंधर की इस पॉश कालोनी में NIA की बड़ी रेड, इलाके में मचा हड़कंप
- “परमात्मा से रिश्ता लेन-देन का नहीं, प्यार का होना चाहिए” जालंधर में प्यार की दौलत बरसा गए निरंकारी राजपिता रमित जी
- आप ने जालंधर, कपूरथला सहित इन जिलों में बदले हल्का इंचार्ज
- फगवाड़ा से हरजी मान को आप ने दी बड़ी जिम्मेदारी
- 10वीं परीक्षा पर CBSE का बड़ा फैसला, साल में इतनी बार होंगे फाइनल एग्ज़ाम
- फिर विवादों में अरमान अस्पताल! स्पाइन सर्जरी के दौरान मरीज की मौत
- विजिलेंस अफसरों से नोकझोंक के बाद बिक्रम मजीठिया पर सख्त एक्शन, जानें क्या है मामला
- ChatGPT पर हुई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाले सच, जानें सब
- एग्रेसिव मोड पर Nitin Kohli! बस, अब बातें खत्म…