Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (strict action against drug mafia punjab police) पंजाब पुलिस ने ड्रग माफिया, तस्करों के खिलाफ महाअभियान चलाया है।
तीन महीने में नशा माफिया का खात्मा करने के जनता से किए वायदे के मुताबिक पंजाब के विभिन्न शहरों में पुलिस ने एक साथ की जगहों पर रेड की।
पंजाब पुलिस द्वारा बठिंडा, पटियाला के बाद लुधियाना, जालंधर, तरनतारन, फिरोज़पुर में कई जगहों पर रेड की। पुलिस द्वारा कई बड़े तस्करों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जालंधऱ के काजी मंडी में ऑपरेशन कासो चलाया। वहीं पुलिस की दबिश से इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया।
यह ऑपरेशन भारी फोर्स के साथ किया जा रहा है। पुलिस की दबिश के दौरान इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया। उसके बाद ही घरों की तलाशी ली गई।
मिली जानकारी के अनुसार नशा तस्करों और लूटपाट करने वालों पर नकेल कसने के लिए सिटी पुलिस की टीमों द्वारा ये सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुबह 7 बजे शुरू हुआ ऑपरेशन कासो में 100 से ज्यादा मुलाजिम चेकिंग करने के लिए पहुंचे।
ऑपरेशन के दौरान उन लोगों के घरों की चेकिंग की गई, जिन पर पहले नशे के केस चल रहे हैं या फिर संदिग्ध है। 20 से ज्यादा घरों की तलाशी ली गई। आज सुबह से ही टीमें उक्त एरिया में काम करना शुरू कर चुकीं थी।
किसी के उठने से पहले ही पुलिस टीमों ने रेड कर दी। चेकिंग के लिए कई थानों के एसएचओज और एरिया एसीपी सहित कई मुलाजिम पहुंचे थे। एसीपी निर्मल सिंह ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन चलाया गया है।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- Congress Expels Councillors Punjab : इन पार्षदों पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन
- किडनैपिंग, मर्डर, फायरिंग… और कैबिनेट मंत्री बन गए विवादित MLA राजू सिंह
- CM Bhagwant Mann Cabinet Meeting मैं हुए यह बड़े फैसले
- फिर करवट लेगा मौसम! पंजाब समेत इन राज्यों इस दिन से बारिश का अलर्ट
- अब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ US से डिपोर्ट भारतीयों का जहाज, जालंधर समेत पंजाब के इतने पंजाबी लौटे वापस
- Delhi CM : रेखा गुप्ता का दिल्ली CM बनना लगभग तय! RSS, BJP में सहमति
- पंजाब में एक साथ इतने SP, DSP सस्पेंड, कई कर्मचारी बर्खास्त, जानें वजह
- जारी हुई दुनिया में सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट, जानें भारत की रैकिंग
- EVM पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को बड़ा आदेश
- US के बाद अब UK में सख्ती, अवैध प्रवासियों की डिपोर्ट प्रक्रिया शुरू,
- वाहन चालकों को बड़ी राहत! Highway पर बार-बार नहीं देना होगा Toll, सरकार ने बनाया ये प्लान
- मां वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी! श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये खास सुविधा