Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (rescue and relief operations in the flood affected villeages) पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों में बचाव और राहत कार्यों की निगरानी को और प्रभावी ढंग से करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए, मुख्य मंत्री भगवंत मान ने आज इन कार्यों की निगरानी के लिए प्रत्येक प्रभावित गांव में गजटेड अधिकारी तैनात करने के आदेश दिए हैं।
मुख्य मंत्री ने कहा कि प्रत्येक गांव में तैनात किए जाने वाले गजटेड अधिकारी राज्य में गांववासियों और प्रशासन के बीच सीधा संपर्क बनाए रखने को सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि इससे प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे लोग अधिकारी के साथ अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे, जिससे हर समस्या का तुरंत समाधान हो सकेगा।
भगवंत मान ने कहा कि अब तक 23 जिलों के 1698 से अधिक गांव पानी की चपेट में हैं, जिससे 3.80 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।
मुख्य मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य पहले ही युद्धस्तर पर चल रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार इन कठिन समय में लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पहले ही विशेष गिरदावरी के आदेश दे दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निष्पक्ष ढंग से गिरदावरी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को नुकसान की एक-एक पाई का मुआवजा मिल सके।
भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार नुकसान की भरपाई में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
—————————————————————–
ये भी पढ़ें
- पंजाब में स्कूलों में छुट्टियां बढ़ी, अब इस दिन तक बंद रहेंगे स्कूल
- पंजाब के सभी जिलों में बाढ़, राज्य आपदा प्रभावित घोषित, घग्गर, सुखना, सतलुज सभी उफान पर, मोहाली में भी अलर्ट
- जालंधर – DC हिमांशु अग्रवाल ने दुकानदारों को दी ये चेतावनी
- कपूरथला DC किया अलर्ट, जारी की एडवाइजरी
- फायरिंग करते हुए MLA हरदीप पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार, पीछा कर रही है पुलिस
- पंजाब के हल्का सनौर से MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा अरेस्ट, रेप के आरोप में हुई FIR, जानें पूरा मामला
- पंजाब में इस तारीख तक स्कूल बंद, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया ऐलान
- बाढ़ की चपेट में पंजाब के ये जिले, गुरदासपुर में बांध टूटा, ब्यास का जलस्तर बढ़ा, कपूरथला में अलर्ट
- ‘पवित्र रिश्ता’ की अभिनेत्री प्रिया मराठे का निधन
- Jio का बड़ा धमाका! आ गया स्मार्ट चश्मा, फोटो-वीडियो…चश्में में ही होंगे मोबाइल जैसे फीचर
- BJP-कांग्रेस वर्कर्स में ‘झंडों-डंडों’ से युद्ध, जमकर मारपीट, तोड़फोड़, वीडियो
- वैष्णो देवी मार्ग पर अर्द्धकुवारी में लैंडस्लाइड, 33 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
- मान सरकार का बड़ा फैसला! पंजाब में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज
- ट्रंप का भारतीयो को बड़ा झटका! इस कैटागिरी के वीज़ा पर लगाई रोक
- इतना बदल गया भारत! 1947 में सिर्फ इतने रूपए तोला था गोल्ड
——————————————————-
————————————–