Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (mla sanour harmeet singh pathanmajra escapes) पंजाब की सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं।
मंगलवार सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, तभी पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार करके लोकल थाने ले जाते वक्त पठानमाजरा और उसके साथियों ने पुलिस पर फ़ायरिंग की, फायरिंग में एक पुलिस कर्मी जख्मी हुआ बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक पठानमाजरा व उसके साथी एक स्कार्पियो और एक फार्चूनर लेकर भागे हैं। पुरिलस ने र्फाच्यूनर गाड़ी पकड़ ली है। बताया जा रहा है कि पठानमाजरा स्कारपियो गाड़ी में फरार है। पुलिस टीमें पीछा कर रही हैं।
गिरफ्तारी से पहले पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में IPC की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया है।
पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- पंजाब में इस तारीख तक स्कूल बंद, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया ऐलान
- बाढ़ की चपेट में पंजाब के ये जिले, गुरदासपुर में बांध टूटा, ब्यास का जलस्तर बढ़ा, कपूरथला में अलर्ट
- ‘पवित्र रिश्ता’ की अभिनेत्री प्रिया मराठे का निधन
- Jio का बड़ा धमाका! आ गया स्मार्ट चश्मा, फोटो-वीडियो…चश्में में ही होंगे मोबाइल जैसे फीचर
- BJP-कांग्रेस वर्कर्स में ‘झंडों-डंडों’ से युद्ध, जमकर मारपीट, तोड़फोड़, वीडियो
- वैष्णो देवी मार्ग पर अर्द्धकुवारी में लैंडस्लाइड, 33 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
- मान सरकार का बड़ा फैसला! पंजाब में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज
- ट्रंप का भारतीयो को बड़ा झटका! इस कैटागिरी के वीज़ा पर लगाई रोक
- इतना बदल गया भारत! 1947 में सिर्फ इतने रूपए तोला था गोल्ड
——————————————————-
————————————–