Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (punjab rain forecast flood situation dam water level update) पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे पंजाब को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। इस समय प्रदेश के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 1200 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं।
सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर के 324 गांवों पर पड़ा है। अमृतसर में 135, बरनाला में 134 और होशियारपुर में 119 गांव प्रभावित हुए हैं। 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग अब भी लापता हैं।
इसी बीच प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने चेतावनी दी है कि नंगल इलाके में लगातार बारिश हो रही है, जिससे खड्डों और सतलुज के किनारे गांवों के बांध कमजोर हो गए हैं। उन्होंने लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
हरिके पत्तन हेड वर्क्स से 3 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने तरनतारन को हाई फ्लड एरिया घोषित कर दिया है। इस पानी का असर फाजिल्का और फिरोजपुर के कई गांवों में पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर में बाढ़ प्रभावित एरिया का जायजा लेने जाएंगे।
मोहाली में भी डीसी ने किया अलर्ट
बाढ़ से जुड़े 4 अहम अपडेट्स…
23 जिलों पर असर: अमृतसर से लेकर तरनतारन तक 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पठानकोट, पटियाला, रोपड़, नवांशहर, मोहाली, संगरूर और मुक्तसर शामिल हैं।
1400 गांव डूबे: राज्य के करीब 1400 गांव पानी की मार झेल रहे हैं। अकेले गुरदासपुर के 324 गांव डूबे हैं, जबकि अमृतसर के 135, बरनाला के 134, होशियारपुर के 119 और कपूरथला के 115 गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। बाकी जिलों में भी दर्जनों गांव बाढ़ से घिरे हैं।
3.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित: गुरदासपुर में 1.45 लाख और अमृतसर में 1.17 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। फिरोजपुर, फाजिल्का और पठानकोट में भी हजारों की संख्या में लोग संकट झेल रहे हैं। मोहाली, कपूरथला और बाकी जिलों में मिलाकर अब तक कुल साढ़े तीन लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है।
30 की मौत, 3 लापता: अब तक 30 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पठानकोट में सबसे ज्यादा 6 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि लुधियाना में 4 मौतें हुईं। अमृतसर, बरनाला, मानसा, रूपनगर और होशियारपुर में तीन-तीन मौतें दर्ज हुई हैं। बठिंडा, गुरदासपुर, पटियाला, मोहाली और संगरूर में एक-एक व्यक्ति की जान गई है। इसके अलावा तीन लोग अभी भी लापता हैं।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- जालंधर – DC हिमांशु अग्रवाल ने दुकानदारों को दी ये चेतावनी
- कपूरथला DC किया अलर्ट, जारी की एडवाइजरी
- फायरिंग करते हुए MLA हरदीप पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार, पीछा कर रही है पुलिस
- पंजाब के हल्का सनौर से MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा अरेस्ट, रेप के आरोप में हुई FIR, जानें पूरा मामला
- पंजाब में इस तारीख तक स्कूल बंद, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया ऐलान
- बाढ़ की चपेट में पंजाब के ये जिले, गुरदासपुर में बांध टूटा, ब्यास का जलस्तर बढ़ा, कपूरथला में अलर्ट
- ‘पवित्र रिश्ता’ की अभिनेत्री प्रिया मराठे का निधन
- Jio का बड़ा धमाका! आ गया स्मार्ट चश्मा, फोटो-वीडियो…चश्में में ही होंगे मोबाइल जैसे फीचर
- BJP-कांग्रेस वर्कर्स में ‘झंडों-डंडों’ से युद्ध, जमकर मारपीट, तोड़फोड़, वीडियो
- वैष्णो देवी मार्ग पर अर्द्धकुवारी में लैंडस्लाइड, 33 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
- मान सरकार का बड़ा फैसला! पंजाब में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज
- ट्रंप का भारतीयो को बड़ा झटका! इस कैटागिरी के वीज़ा पर लगाई रोक
- इतना बदल गया भारत! 1947 में सिर्फ इतने रूपए तोला था गोल्ड
——————————————————-
————————————–