Prabhat Times
जालंधर। (rasam uthala smt shama rani sharma) सेवक धूप फैक्टरी के श्री राम जी की धर्मपत्नी श्रीमती शमा रानी शर्मा को आज सैंकड़ो शहरवासियों ने नम आंखो से श्रद्धासुमन अर्पित किए। बीते दिन नश्वर शरीर त्याग कर प्रभु चरणों में जा विराजी श्रीमती शमा रानी शर्मा की रस्म पगड़ी आज श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड़, जालंधर में की गई।
इस मौके पर श्री राम जी, उनके बेटे रिशी शर्मा, प्रिंस शर्मा व पारिवारिक सदस्यों के साथ सैंकड़ो लोगों ने शोक जताया। जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी, विधायक राजेन्द्र बेरी, उद्योगपति शीतल विज, प्रिंस अशोक ग्रोवर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलिल बाहरी, मनोज बाहरी, रवि कुमार सूजी, कानूनगो नरेश कुमार, समीर सूरी, अश्वनी नरूला, मनु सिक्का, कुमार डैंटल से डाक्टर विजय कुमार, पकंज चड्डा, यशपाल पाहूजा, मोहित गुप्ता, अमृत गौहीर, कशिश चोपड़ा, अनिल खन्ना, विभनेष पपनेजा, दर्शन कपूर ढिल्लू, राजा जैन, पिंका सूरी, संजीव मिंटू समेत शहर के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक वर्ग से सैंकड़ो लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें