Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (raman arora son rajan arora arrest stay by high court) पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आप विधायक रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे बेटे राजन अरोड़ा को बड़ी राहत दी है।
कोर्ट ने राजन अरोड़ा की गिरफ्तारी पर 24 सितंबर तक के लिए रोक लगा दी है।
साथ ही आदेश दिए हैं कि 24 सितंबर से पहले विजिलेंस के समक्ष पेश होकर केस में इनवेस्टीगेशन जॉइन करें।
यह राहत ऐसे समय में मिली है जब विजिलेंस ब्यूरो ने राजन अरोड़ा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर रखा था और वह दुबई में छिपा होने की आशंका थी।
मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने राजन अरोड़ा को जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब राजन अरोड़ा को जांच में शामिल होना होगा।
विजिलेंस जांच में पहले यह बात सामने आई थी कि राजन अरोड़ा गिरफ्तारी से बचने के लिए दुबई में छिपा हुआ था।
एलओसी जारी होने के बाद उसकी विदेश से वापसी पर गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई थी, लेकिन अब हाईकोर्ट के आदेश से उसे अस्थायी राहत मिल गई है।
यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब बीते शुक्रवार को विधायक रमन अरोड़ा और उनके समधी राजू मदान की जमानत याचिकाएं अदालत में रद्द कर दी गई थीं।
इसके बाद से ही विजिलेंस ब्यूरो फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहा है।
कोर्ट ने रमन अरोड़ा की याचिक की थी खारिज
गौरतलब है कि राजन के विधायक पिता रमन अरोड़ा की जमानत याचिका पहले ही कोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी है, जिससे उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
भ्रष्टाचार का मामला: यह मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है, जिसमें विधायक रमन अरोड़ा और उनके परिवार के सदस्यों पर कथित तौर पर अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप लगे हैं।
विजिलेंस ब्यूरो इस मामले की गहनता से जांच कर रहा है।
23 मई को गिरफ्तार हुए थे विधायक रमन अरोड़ा
विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 23 जून को जालंधर से गिरफ्तार किया था।
उन्हें भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के एक मामले में पकड़ा गया, जिसमें उन पर सरकारी पद का दुरुपयोग करके अवैध संपत्ति बनाने और अनियमितताओं में शामिल होने के आरोप हैं।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया।
अब रमन अरोड़ा जेल में बंद हैं। केस मे उनके समधी राजु मदान और बेटे राजन अरोड़ा को भी नामजद किया गया था।
————————————–
ये भी पढ़ें
- एअर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच में सनसनीखेज खुलासा… कहीं पॉयलट ने जानबूझ कर…
- इन लोगों को मिलेगा बेहद कम रेट पर मिलेगा नया AC, सरकार बना रही ये बड़ा प्लान
- अबोहर के कपड़ा व्यापारी के कातिलों का एनकाउंटर, पुलिस ने मार गिराए दो सुपारी किलर
- गुड न्यूज़! CM मान और केजरीवाल ने किया ऐलान – हर परिवार को इतने लाख तक का ईलाज फ्री
- आम पब्लिक को बड़ी राहत! इन नैशनल हाईवे पर टोल टैक्स में 50% छूट का ऐलान
- दिल्ली में पुराने वाहनों पर बैन को लेकर दिल्ली सरकार का यू-टर्न! सरकार ने अब किया ये ऐलान
- लुधियाना वेस्ट से नवनिर्वाचित MLA संजीव अरोड़ा बने मिनिस्टर, मिला ये विभाग
- GST सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, सस्ता हो जाएगा ये सब
- स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा, Heart Attack और Corona Vaccine में ‘नो क्नेक्शन’
- FASTag से चालान, इंश्योरेंस ले लेकर पार्किंग तक हो जाएंगी ये सब पेमेंट
—————————————————————-
————————————————————–