Prabhat Times

जालंधर। विदेश बैठे खतरनाक गैंगस्टर डोनी बल के खासमखास साथी को जालंधर देहात पुलिस ने काबू कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए सुखजिन्द्र सिंह के पास से पुलिस ने वेपन, कारतूस, मैगजीन इत्यादि असला बरामद किया गया है।

जालंधर देहात पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही जालंधर देहात के एसएसपी इस मामले में खुलासा कर सकते हैंं।

अति सुविज्ञ सूत्रों से पता चला है कि जालंधर देहात के एसपी इनवेस्टीगेशन वनीत अहलावत व सीआईए इंस्पेक्टर पुष्प बाली की टीम ने महितपुर एरिया में रेड के दौरान सुखजिन्द्र सिंह को काबू किया।

पता चला है कि सुखजिन्द्र एरिया में वारदात करने की फिराक में था। मौके पर आरोपी सुखजिन्द्र सिंह के पास से पिस्तौल, मैगज़ीन, कारतूस बरामद हुए हैं।

सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुखजिन्द्र विदेश बैठे गैंगस्टर डोनी बल का खासमखास है। डोनी बल के साथ सुखजिन्द्र की मुलाकात जेल में हुई थी। इसके पश्चात सुखजिन्द्र डोनी बल के टच्च में था।

सूत्रों ने बताया कि सुखजिन्द्र से आला अधिकारियों की टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी इस बात को लेकर पूछताछ कर रहे हैं कि सुखजिन्द्र जालंधर एरिया में क्यों आया था?

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel