Prabhat Times

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंडीगढ़ से लगते पंजाब और हरियाणा के इलाकों में भी धरती हिलती हुई महसूस की गई। इसके चलते कई इलाकों के निवासी एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

तत्काल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। भूकंप का सेंटर अफगानिस्तान रहा। नेंशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शाम 7 बजकर 8 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई। यह भूकंप जमीन से 215KM की गहराई में आया।

दिल्ली से लगते NCR के इलाकों में भी इस भूकंप का असर महसूस किया गया है। इसके अलावा, हरियाणा के पंचकूला और पंजाब के मोहाली, गुरदासपुर में भी झटके लगे। हालांकि, अभी तक कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

—————————————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel