Prabhat Times
चंडीगढ़। (Punjabi Singer Sidhu Moosewal joined Congress) पंजाब के सी.एम. चरणजीत चन्नी ने जनता के साथ साथ अब प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाल को भी इम्प्रैस करने में कामयाब रहे हैं। सिद्धू मूसेवाल ने आज सुबह सी.एम. चरणजीत चन्नी और प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू की मौजूदगी मे कांग्रेस का दामन थाम लिया।
सी.एम. चरणजीत चन्नी नेक हा कि पंजाब की राजनीति में क्रांतिकारी दिन है। अपनी मेहनत और लियाकत से मुकाम हासिल करने वाले सिद्धू मूसेवाल ने इंटरनेशनल स्तर पर नाम बनाया। खुशी है कि एक ऐसा नौजवान जो पंजाब के लोगों की भावनाओं को जानता है और अपने लहजे में उन्हें उजागर करता है। युवाओं की समस्याओं को आगे लाता है। सिद्धू मूसेवाल आम किसान परिवार से है। सिद्धू मूसेवाल के आने से कांग्रेस का मान बढ़ा है। आस है कि आने वाले समय में युवाओं को साथ लेकर एक क्रांति लाएंगे औॅर हर एक को साथ लेकर चलेंगे। सी.एम. ने सिद्धू मूसेवाल और परिवार का स्वागत किया।

कांग्रेस ज्वाईन करने की सिद्धू मूसेवाल ने बताई वजह

म्यूज़िक की दुनिया कुछ और है। मेरे पिता एक्स आर्मीमैन है। सिद्धू मूसेवाल ने कहा कि हमारा मानसा, या बठिंडा एरिया के लोगों का प्यार उनके साथ है। जब कभी बाहर जाते हैं तो नाम के साथ गांव और शहरों का नाम आता है तो गर्व महसूस होता है। सिद्धू मूसेवाल ने कहा कि राजनीति में ज्यादा रूझान नहीं है। मैं रूतबे या वाहवाही खातिर नहीं आया। मेरे साथ लोग जुड़े हैं, वो मुझसे आस रखते हैं। सिस्टम को इम्प्रूव करने में सिस्टम का हिस्सा बनना बेहद जरूरी है। मैने कांग्रेस ही क्यों ज्वाईन की। इसका बहुत बड़ा कारण है। राजा वड़िंग का नाम लेकर सिद्धू मूसेवाल ने कहा कि इस पार्टी में आम आदमी और मेहनत करने वाले व्यक्ति की कदर है। राजा वड़िंग इसकी मिसाल हैं। म्यूज़िक में आर्शीवाद दिया है, इसलिए अब वे आस करते हैं कि राजनीति में भी ऐसे ही प्यार मिलेगा।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें