Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (punjab weather report heatwave storm rain alert) पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है।

बुधवार शाम को पंजाब के कई शहरों में अचानक तापमान में बदलाव देखने को मिला।

जिसके बाद लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली।

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

वहीं, शनिवार से पंजाब में हालात सामान्य होने लगेंगे।

मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूप नगर को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मौसम विभाग ने उक्त चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों से जो पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री के करीब रह रहा था

2 दिन के इस मौसम के बाद ये तापमान 40 डिग्री के करीब आकर सिमट जाएगा।

7 जून तक एक्टिव रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पंजाब में 7 जून तक रहने वाला है।

6 जून को 4 जिलों को छोड़ पूरे पंजाब में ओरेंज अलर्ट है।

वहीं, 7 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अनुमान है कि इन इलाकों में 7 जून को भी बारिश हो सकती है।

वहीं, 8 जून से पंजाब में मौसम सामान्य हो रहा है।

मौसम विभाग की तरफ से भी ना तो हीटवेव और ना ही तूफान को लेकर कोई अलर्ट जारी किया गया है।

लेकिन तापमान एक बार फिर 44-45 डिग्री के आसपास पहुंचना शुरू हो जाएगा।

पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर– बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज ये तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने का अनुमान है।

जालंधर– बुधवार शाम का तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज इसमें गिरावट होगी और तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा।

लुधियाना– बीते दिन का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आज ये तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पटियाला– बुधवार शाम का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आज ये तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

मोहाली– बीते दिन अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आज ये तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

—————————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1