Prabhat Times
जालंधर। महानगर में  पुलिस कर्मचारी का सरेराह कत्ल कर दिया गया। जालंधर के बस्ती बावा खेल ईलाके में दोपहिया वाहन पर जा रहे कर्मचारी को पहले टक्कर मार कर गिराया गया और उसके पेट में चाकू घौंप दिया।
पंजाब होम गार्ड के जवान बाबा घारा राम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दिन दिहाड़े सनसनखीज हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटनास्थल का मंजर खौफनाक था। घटनास्थल पर खून बिखरा था तथा चाकू मृतक के पेट में ही फंसा हुआ था।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम मृतक के दामाद रवि कुमार ने किया है। कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक होम गार्ड का जवान बाबा घारा राम आज दोपहर बाद अपने मोटर साईकल पर घर लौट रहा था। बस्ती बावा खेल में नाखां वाला बाग के नज़दीक बाबा घारा राम को टक्कर मार कर गिरा दिया गया।
इससे पहले की वे संभल पाते, उस पर हमला कर दिया गया। हाथापाई के दौरान ही युवक ने चाकू निकाल कर बाबा घारा राम के पेट मे घौंप दिया।
उसी क्षण होम गार्ड जवान सड़क पर ही गिर गए। सरेराह हुई वारदात को देखते ही कुछ लोग घटनास्थल की तरफ भागे। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही ए.सी.पी. वैस्ट बरजिन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरूु की।
घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की बेटी की शादी करीब 8 माह पहले घर के नज़दीक ही रहते रवि कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद घरेलू विवाद रहने लगा।
आरोपी है कि रवि कुमार अपनी पत्नी से मारपीट करता था। कई बार दोनो परिवारों के बीच इसी बात को लेकर विवाद भी हुआ।
पता चला है कि घरेलू विवाद का मामला पुलिस और अदालत में भी पहुंच चुका है। घटनास्थल पर लोगो ने बताया कि कुछ दिन पहले भी दोनो पक्षों में आपसी बातचीत के दौरान विवाद हो गया था।
आज इसी रंजिश के चलते रवि कुमार ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
ए.सी.पी. वैस्ट बरजिन्द्र सिंह ने बताया कि बाबा घारा राम गांधीवनिता आश्रम में तैनात था। प्रारंभिक जांच मे घरेलू विवाद ही सामने आया है।
ए.सी.पी. बरजिन्द्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रवि कुमार की तलाश की जा रही है। रवि की गिरफ्तारी के पश्चात घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।