punjabpunjabpunjab

Prabhat Times

Khanna खन्ना। (punjab congress former mla gp aap party joining) पंजाब (punjab) के फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

चंडीगढ़ में पंजाब (punjab) के सीएम भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। वह आप की तरफ से फतेहगढ़ से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार हो सकते हैं।

पार्टी में शामिल होने के बाद जीपी ने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन नहीं है। कांग्रेस में हर नेता परिवार की सोचता है। जीपी फतेहगढ़ साहिब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे।

2017 में बने थे विधायक

गुरप्रीत सिंह जीपी मोहाली के रहने वाले हैं। उन्हें 2017 में विधानसभा चुनाव में बस्सी पठाना से कांग्रेस ने टिकट दी थी।

जीपी ने आप के संतोख सिंह सलाना और अकाली दल के दरबारा सिंह गुरु को हराया था। वहीं 2022 के चुनाव में वह आप के रूपिंदर सिंह हैप्पी से हार गए थे।

चन्नी से है नाराजगी

गुरप्रीत सिंह जीपी को ज्यादा नाराजगी पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से है। क्योंकि चन्नी के भाई डॉक्टर मनोहर सिंह भी बस्सी पठाना से कांग्रेस की टिकट मांगते थे। उस समय बड़ी मुश्किल से जीपी को टिकट मिली थी। फिर चन्नी के भाई आजाद चुनाव लड़े थे।

जीपी 2022 में हारने की वजह चन्नी के भाई को मानते हैं। जीपी इस वजह से नाराज हैं कि पार्टी हाईकमान ने चन्नी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।

टिकट से किया इनकार

सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने गुरप्रीत सिंह जीपी को मनाने के लिए फतेहगढ़ साहिब जिलाध्यक्ष बनाया था।

बताया जा रहा है कि अब जीपी फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा टिकट मांग रहे थे तो पार्टी ने उन्हें इनकार कर दिया था। जिस वजह से वे पार्टी छोड़ गए।

 

————————————————————-

खबर ये भी हैं…

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1