Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (punjab cm bhagwant mann first reaction on kangana ranaut slap row) कंगना रनोत थप्पड़ कांड में सीएम भगवंत मान का रिएक्शन सामने आया है।

सीएम ने कहा कि कुलविंदर के मन में कंगना के पुराने बयानों को लेकर गुस्सा था।

इसलिए उसने थप्पड़ मारा है। लेकिन उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि कंगना को भी बयान देने से पहले सोचना चाहिए था।

क्योंकि वह अब सांसद बन गई हैं।

जिस तरह उन्होंने पूरे पंजाब को आतंकी कहा है। वह पूरी तरह से गलत है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के जवान ही है जो देश की सरहदों की सुरक्षा करते है।

वहीं, देश की आजादी में भी पंजाब का योगदान अहम है। हम पूरे देश का पेट पालते हैं।

मान ने कहा कि अगर किसान धरने पर बैठते हैं तो उन्हें आतंकवादी या अलगाववादी कहा जाता है, जो पूरी तरह से गलत है.

वह इस दौरान श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस मौके मोहाली स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में माथा टेकने पहुंचे थे।

इस मौके उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी साथ थी। दोनों ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका है।

हमारा रिजल्ट सुधरा है, 400 पार वाले 240 पर सिमटे

सीएम ने कहा इस चुनाव में हमें 35.20 लाख वोट मिली हैं। जबकि कांग्रेस 35.50 लाख वोट मिली हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली बार से हमारा प्रदर्शन सुधरा है। 2019 में हम एक सीट जीते थे।

हमारा वोट शेयर सात फीसदी था, लेकिन अब तीन सीटें जीतने में कामयाब रही है।

संगरूर सीट यह हमारा गढ़ है। यह अब हमारे पास आ गई है।

बीजेपी का गढ़ होशियारपुर सीट आप के खाते में आई है। ऐसे में जहां भी कमियां रही है। उन्हें दूर किया जाएगा।

वहीं, इस बार केंद्र भी बीजेपी की नहीं NDA की सरकार है। बीजेपी को पूरा बहुमत नहीं मिला है।

पार्टी 240 सीटों पर सिमट गई है। इनके बड़े चेहरे हार गए है।

वहीं, केंद्र सरकार की अड़ियल रवैया नहीं चलेगा। अब किसी की सरकार नहीं तोड़ पाएंगे।

अब अग्नीवीर योजना को लेकर भी उन्होंने रिजल्ट मांगे। वहीं, उन्होंने कहा कि इस चुनाव नतीजों को पॉजिटिव लेता हूं।

जालंधर वेस्ट उप चुनाव पर सीएम ने कही ये बात

जालंधर वेस्ट में होने वाले उप चुनाव पर CM मान ने कहा कि वहां पर पहले हमारे ही नेता था, लेकिन उन्होंने अब बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

रिंकू ने भी बीजेपी ज्वाइन की थी। उन्हें भी पता लग गया है, इन्हें भी पता लग जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय पार्टी है।

हम सभी चुनावों में हिस्सा लेंगे। वहीं, उन्होंने उम्मीद जताई कि बिट्‌टू पंजाब के लिए काम करेंगे।

वहीं, उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्दी ही आरडीएफ की राशि पंजाब को मिलेगी।

CM मान ने गुरूद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में की अरदास

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गुरूदवारा सिंह शहीदां सोहाना में माथा टेका और राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की।

पत्रकारों के साथ बातचीत करते मुख्य मंत्री ने कहा कि महान सिख गुरूओं ने हमें ज़ुल्म, अन्याय और ज़ुल्म का डट कर विरोध करने का उपदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी ज्ञान और बुद्धिमत्ता का ख़ज़ाना है, जो पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है।

भगवंत मान ने गुरबानी का शब्द ‘ पवनु गुरू, पानी पिता, माता धरती महतु’ का हवाला देते हुए कहा कि महान गुरूओं ने हवा को गुरू, पानी को पिता और ज़मीन को माता के बराबर दर्जा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महान गुरूओं के पदचिन्हों पर चल कर लोगों की सेवा कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार नहरी पानी की सभ्य प्रयोग करके धरती के नीचे पानी बचाने के लिए बड़ी योजना शुरू की है।

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोक सभा मतदान में बढ़िया प्रदर्शन किया है क्योंकि मौजूदा मतदान दौरान वोट शेयर 2019 में 7 प्रतिशत से ज्यादा कर 26 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 की एक सीट के मुकाबले इस बार पार्टी को तीन सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत कम हुआ है और भाजपा का सफाया हो गया है।

उन्होंने कहा कि अगर कामकाज में कोई कमियां है तो पार्टी उनका निश्चित विश्लेषण करेगी और उनको दूर करेगी।

भगवंत मान ने कहा कि चुनाव संहिता बहुत लम्बी होने के कारण राज्य के विकास में रुकावट आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के लिए बकाया 91 करोड़ रुपए जारी कर दिए है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अति आधुनिक तकनीकी शिक्षा दी जा रही है, जिस कारण कैनेडा जाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों की संख्या में 50 प्रतिशत कमी आई है।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के विकास और लोगों की भलाई के नेक कामों के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ रही है।

फंड रोकने के मुद्दे को उठाएं बिट्टू

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री के नेतृत्व वाली नयी कैबिनेट में आम मतदान हारने वाले कई नेताओं को मंत्री बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के नए राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को चाहिए कि वह राज्य के मामलों विशेषकर केंद्र सरकार के पास फंड रोकने के मुद्दे उठाए ताकि उनको तुरंत जारी करवाया जाए।

भगवंत मान ने कहा कि राज्य के विकास को बढावा देना ज़रूरी है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में आगामी धान के सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि बिजली और जल स्रोत विभाग को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए है।

भगवंत सिंह मान ने किसानों को पानी बचाने के लिए धरती निचले पानी की बजाय नहरी पानी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की भलाई के लिए कई लोग- समर्थकी पहलकदमियां की है।

उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास और तरक्की के लिए ऐसे अन्य उपराले किए जाएंगे।

भगवंत मान ने कहा कि यह अच्छी बात है कि देश में बदलाव की हवा चल रही है क्योंकि भाजपा बहुमत के आंकड़े को छूने में असफल रही है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि अब अगनीवीर की लोग विरोधी स्कीम को वापस लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की कल्याण के लिए अथक मेहनत कर रही है और राज्य के विकास को बढावा देने के लिए नई नीतियाँ बनाई जा रही है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की तरफ से 4 जून के बाद पंजाब सरकार गिरने बारे पूछे जाने पर भगवंत मान ने कहा कि शाह को पंजाब की चिंता करने की बजाय नयी सरकार में अपना विभाग बरकरार रखने पर ध्यान देना चाहिए।

लोकसभा चुनाव नतीज़ों के बाद सीएम मान अलर्ट 

पंजाब में लोकसभा चुनाव नतीजों को लेकर सीएम भगवंत मान खुद मंथन कर रहे हैं।

वह विधायकों, प्रत्याशियों और संगठन के नेताओं से मुलाकात कर हार की तह तक पहुंचने में जुटे हैं।

साथ ही चुनाव में रही जनता की नाराजगी को दूर करने के लिए नई रणनीति तैयार की जा रही है।

योजना यह है कि सीएम अब हर सप्ताह राज्य का दौरा करेंगे।

इस दौरान वह लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं जानने की कोशिश करेंगे। हालांकि अभी यह फाइनल नहीं हुआ है कि ये दौरे कब से शुरू होंगे।

————————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1