Prabhat Times 

चंडीगढ़। बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली की खपत बढ़ने लगी है। हालांकि पीएसपीसीएल का दावा है कि पंजाब में बिजली सरप्लस है, लेकिन इसके बावजूद कुछ तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए पीएसपीसीएल द्वारा राज्य के पांच महानगरों में बिजली कट के लिए शैड्यूल एक पब्लिक नोटिस के ज़रिए जारी किया है।

पॉवरकाम का कहना है कि शैड्यूल जारी करने का तात्पर्य है कि लोगों को कोई दिक्कत न हो।

पंजाब में लोगों को अगले 5 दिन लंबे बिजली कट झेलने पड़ सकते हैं। पावरकॉम की तरफ से बिजली कट लगाने को लेकर पब्लिक नोटिस जारी किया गया है।

जिसके मुताबिक 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में लंबे बिजली कट लगेंगे।

इसके लिए पावरकॉम ने बिजली डिस्ट्रिब्यूशन में सुधार और मॉडर्नाइजेशन का हवाला दिया है।

इन शहरों में 8 से लेकर 10 घंटे तक का पावर कट रहेगा।

उधर, पंजाब में लगातार गर्मी बढ़ रही है और मौसम विभाग ने 3 दिन के लिए हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 21 जिलों में टेंपरेचर 35 पार हो चुका है। सेहत विभाग को एडवाइजरी भी जारी करनी पड़ गई।

वहीं अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखते हुए स्पेशल वार्ड बनाने के साथ 24 घंटे स्टाफ तैनात किया गया है। ऐसे में बिजली कटों से गर्मी के हालात और बिगड़ सकते हैं।

पावरकॉम ने इस संबंध में पब्लिक नोटिस जारी कर लोगों को सूचना जारी की है ताकि वह अपने रूटीन के कामकाज इस हिसाब से पहले कर लें।

कहां, कब और कितनी देर के कट लगेंगे, जानें 

21 अप्रैल :

मोहाली: छल्ली कलां, मछली खुर्द, चूरमाजरा, सैदपुर, सवारा, आईटी सिटी ब्लॉक-बी, बैरी एपी, धारा 10/1, ग्राम सिआउं, पत्तों, कुदां, सखा माजरा, तंगौर, मनकापुर, कलेर डेयरी, पीएच 3बी2, फेज 3ए, 381,382 मोहाली, पीएच-5,जे ब्लॉक, गांव कुरी, इंफोसिस और 1-35, हल्का यूपीएस, पंजाब ऑफिसर सोसाइटी, विंसलेट लैब, मथियारा एपी, हाउसफेड, कनोर एपी, सेखनमाजरा एपी, लांडरां रोड, जंगपुरा यूपीएस में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे के बीच बिजली गुल रहेगी।

लुधियाना: जागीरपुर,सीरा रोड, मेहरबान, गांव साहिबां, मुंडिया कलां, टिब्बा रोड, हीरानगर, सैनी कॉलोनी, बाबा दीप सिंह नगर स्ट्रीट नंबर 7, कैलाश नगर, आरके रोड स्लम एरिया, टेक्सटाइल कॉलोनी, शिव चौक, कैंसर अस्पताल, जीवन नगर, वीर पैलेस के पास शक्ति नगर, गोपाल नगर चौक से गुलाबी बाग इलाका, एच-ब्लॉक, बीआरएस नगर और लोधी क्लब के इलाके में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।लुधियाना के खन्ना में 66 केवी ग्रिड जल्हा, टोहरा, झालखेड़ी प्लांट की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान खन्ना और अमलोह के अमलोह शहर, बुग्गा कलां, बुग्गा खुर्द, पलिया खुर्द, पल्ला कलां, मोहलगुआरा, मूंगो, तंदबाधा, चोबधरा,नगर भादसों, ग्राम रामगढ़, किशनगढ़ भमद्दी में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

जालंधर: गुरदयाल कॉलोनी, संसारपुर गांव, सलेमपुर पिंड, बेगमपुर मोहल्ला, सेंट्रल टाउन, कृष्णा नगर, प्रेम नगर, मोहल्ला गोबिंदगढ़, लाडो वाली रोड, जीएम एनक्लेव, सराभा नगर, ग्रीन पार्क, ग्लेनमोर ग्रीन, गिल कॉलोनी, खांबड़ा अड्डा, दशमेश एवेन्यू, मिट्ठापुर, बस्ती दानिशमंदा, हनुमान मंदिर, टांडा रोड, प्रभात नगर इलाके में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

अमृतसर: कंपनी बाग, ठंडी खुई, नहर कॉम्पलेक्स में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

पटियाला: प्रेम नगर, आदर्श नगर, मेन भादसों रोड, मंजीत नगर, नॉर्थ एवेन्यू, आनंद नगर, बी-गली नंबर 1 से 5, आनंद नगर एक्सटेंशन, दशमेश नगर, थापर यूनिवर्सिटी के बैक साइड एरिया में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

बठिंडा: 11 केवी, बस्ती क्षेत्र, किशोरी राम रोड, बसंत विहार, नॉर्थ स्टेट, गीता भवन क्षेत्र, गोरिया मठ क्षेत्र, बीपीओ, दीवाना चुग्घु खुर्द, इलाके में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

22 अप्रैल:

मोहाली: श्यामपुर, भरतपुर, गोविंदगढ़, ओमेक्स टाउनशिप्स, फेस 10 का इलाका, बैंक कॉलोनी, मोहाली क्लब, जे-ब्लॉक में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक और मोहिनकलां, लॉजिस्टिक्स, सिग्मा में सुबह 10 से शाम 6 बजे जक बिजली बंद रहेगी।

लुधियाना: शिवाजी नगर, श्रृंगार रोड, न्यू शिवाजी नगर, धर्मपुर, रामनगर, जरीरपुर, तलवंडी, फतेहगढ़, गुजरात, सरगोधा कॉलोनी, जगदीश सिंह नगर, हीरो बेकरी चौक, प्रताप नगर, शक्ति नगर, पिंक फ्लैट, फ्रेंड्स कॉलोनी, ग्रीन फील्ड, जनकपुरी, इंडस्ट्रियल एरिया-ए, चीमा चौक, लिंक रोड के पास जियालाल ढाबा एरिया, स्वर्ण पैलेस, जौली इंडस्ट्रीज एरिया, पवन कांडा स्ट्रीट, आशियाना साइकिल गली एरिया, आरकेएस मैकेनिकल, एनआरएसआर स्कूल, न्यू टाउन, शबाना वूलन मिल, एस कांदिवली गली एरिया, दीपाली पेंट, दुर्गा कलाई, ईश्वर कलाई, प्रीतमपुरी गली नंबर एक और दो, शहर रायकोट, सोखना, किशनगढ़, ताजपुर, रूप पट्टी, शाहबाजपुर, शाहजहांपुर, गांव बहादुरके और नूरेवाल में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।लुधियाना के ही खन्ना में 66 केवी ग्रिड जल्हा, टोहरा, झालखेड़ी प्लांट की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान पूरा सरहिंद बंद रहेगा, खन्ना और अमलोह के चम्वाली, शमशपुर, खिदरपुर, आलमपुर, बाहबलपुर, हकीमपुरा, रन्नो, रेमल माजरी, नानावाल, चेहल, भारी, भगवानपुरा, अकालगढ़, अगौल, बीजा, एमके रोड, रामराजे, रसूलरा, बरनालीपुर, रायपुर, कोट सेखों और बिशनपुर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

जालंधर: ग्रोवर कॉलोनी, एकता विहार, 120 फीट रोड, रोज पार्क, गांव ढोंगरी, गांव सिकंदरपुर, गांव लेसरीवाल, गांव जगरावा, गांव महमदपुर, गांव माधर, गांव मुरादपुर, जमील नगर, उपकार नगर, लंबा पिंड, खांबड़ां, एल्डिको ग्रीन, सतनाम अस्पताल, आबादी धर्मपुरा, आलू फार्म, बसंत विहार, मान मेडिसिटी अस्पताल, जालंधर एनक्लेव, कृष्णा कॉलोनी, आरसीएफ कॉलोनी, ग्लेनमोर ग्रीन फार्म, खांबड़ां चर्च, मॉडल टाउन, गोले मार्केट, लाडो वाली रोड के इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

अमृतसर: हरिपुरा गली नंबर 1 से 10, ज्वाला एस्टेट, शास्त्री नगर, जमुना रोड, अमन एवेन्यू, आनंद विहार, चब्बल रोड, बांग्ला बस्ती, कॉलोनी किशनगढ़, चौक मौनी, चौक करौरी, हवेली धन्ना सिंह में सुबह 10 से दोपहर 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

पटियाला: प्रेम नगर, आदर्श नगर, मेन भादसों रोड, मंजीत नगर, नॉर्थ एवेन्यू, आनंद नगर, बी-गली नंबर 1 से 5, आनंद नगर एक्सटेंशन, दशमेश नगर, थापर यूनिवर्सिटी के बैक साइड एरिया में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

बठिंडा: बल्लाराम नगर, एमएसटीसी, एचटीएलटी लाइन के सभी फीडर, रामनगर, संजय नगर और आसपास के इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

23 अप्रैल:

मोहाली: एफ-ब्लॉक और गांव सफीपुर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। जीरकपुर इलाके में गुरुदेव नगर, मानव शिव कंपलेक्स, पटियाला रोड, ऐप कॉलोनी, जनरल एनक्लेव, चंडीगढ़ रोड, कृष्ण एनक्लेव, कृष्ण नगर, हरमिलाप नगर में सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

लुधियाना: बसिया नाथवाल, शाहजहांपुर, सिलोनी, बोपाराय, रामगढ़ सिविया, बचित्तर नगर, रनियां, जसपाल बांगर, संघोवाल, डेहलों रोड, खानपुर, आलमगीर, जस्सोवाल, रंजीत एवेन्यू, कैनाल व्यू आलमगीर एनक्लेव, डेल्टा सिटी, बसंत एवेन्यू, शिमला कॉलोनी, कैलाश नगर रोड, गगनदीप कॉलोनी, आदर्श नगर, ग्रीनलैंड स्कूल, राजन प्रॉपर्टी, मोहिनी रिजॉर्ट, डीसीएम स्कूल, नारायण डेयरी, गोविंद कलाई, बेअंत कलाई, रसीला नगर, अर्बन एस्टेट पीएच-2, नया शिवपुरी, बैंक कॉलोनी, जैन नगर, बस्ती जोधेवाल, बाल सिंह नगर, न्यू विष्णुपुरी, विश्वकर्मा मंदिर वाली गली, ब्रह्मा फतेहपुर जसवाल, पहलवान दे कोठे, सरकाली, कल्लर माजरी, बिशनपुर, गोविंदपुरा, माजरा, रसाल, बीजा, एमके रोड, रसूलरा, बरमालीपुर, रायपुर, सेखों, बिशनपुर, सुनेत ब्लॉक, बीआरएस नगर, चावां मोहल्ला में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।खन्ना/अमलोह के गांव टिब्बी, मल्लेवाल, ब्रह्मा, फतेहपुर, चसवाल पहलवानां दे कोठे, सकराली, कल्लर माजरी, नानोकी, मटोरडा, भरे, लोप,बिशनपुरा, गोविंदपुरा, जस्सोमाजरा, रसाल, बीज, एमके रोड, रामराजे, रसूलरा, बरमालीपुर, रायपुर, कोट सेखों और बिशनपुर के इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

जालंधर: दीपनगर, महंगा सिंह कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर क्षेत्र, पीएपी क्वार्टर्स, अमन गार्डन, कमल पार्क न्यू गोविंद नगर, गिल कॉलोनी, प्रकाश एनक्लेव, आर्मी एनक्लेव, सिल्वर रेजिडेंसी, रेडरोज कॉलोनी, दादर मोहल्ला, 23 मोहल्ला, टावर एनक्लेव फेज-3, मलको गेट, आबादी धरमपुरा, एल्डिको ग्रीन, खुरला किंगरां, रामेश्वर कॉलोनी, गुरु रविदास मार्केट, आबादपुरा, नारी निकेतन, खालसा स्कूल मार्केट, जंडू सिंगा मार्केट में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

अमृतसर: महिंदर कॉलोनी, लाल देवी मंदिर, ओल्ड जेल रोड, ब्यूटी एवेन्यू, तिलक नगर, शिवाला कॉलोनी, हुकम सिंह रोड, सुंदर नगर, तेजाब वाला, फकीर सिंह, अन्नगढ़ में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

पटियाला: वड्डा राय माजरा, तेज बाग कॉलोनी, मोता सिंह, आनंद नगर, दशमेश नगर, त्रिपड़ी, रत्न नगर एक्सटेंशन, मनेश एन्कलेव, झील, उधम सिंह नगर, जट्टां वाला चौतरा, सनौरी अड्डा, मल्होत्रा स्वीट चौक, मालवा कॉलोनी, थेहा रोड पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

बठिंडा: ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र, होमलैंड एनक्लेव, विश्वास कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर मार्केट, ट्रांसपोर्ट नगर फ्लैट्स, अर्जुन नगर, राजीव गांधी कॉलोनी, गोपाल नगर, जोगी नगर, परसराम नगर, गुरुकुल रोड, नहर कॉलोनी और चंडीगढ़ रोड इलाके में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

24 अप्रैल:

मोहाली: E-ब्लॉक में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जीरकपुर इलाके में गुरुदेव नगर, मानव शिव कंपलेक्स, पटियाला रोड, ऐप कॉलोनी, जनरल एनक्लेव, चंडीगढ़ रोड,कृष्ण एनक्लेव, कृष्ण नगर, हरमिलाप नगर में सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

लुधियाना: रोमी कमलापुर, किशनपुरा, रामगढ़, सुभाष नगर, राहों रोड, मोती बाग, शंकर कलाई, गौशाला के पास का क्षेत्र, दिव्या कलाई, रूप गार्डन, राधा विहार, रामनगर, सुरजीत कलाई, गार्डन सिटी, बालाजी कॉलोनी के पीछे, इस्लामिया स्कूल रोड, माधोपुरा, शिवाजी नगर, श्रृंगार रोड, न्यू शिवाजी नगर, धर्मपुर, रामनगर, अमलोह शहर, हरिपुर, नूरपुर गांव, सहोली, मांगेवाल, सुदेवाल, राजपुरा, राजगढ़ एस्टेट, हीरो होम्स, इस्कॉन टेंपल, ऑक्सफोर्ड, गोकुल एनक्लेव, मरीन ड्राइव, माया सोप स्ट्रीट, जमालपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।खन्ना/अमलोह के अम्लोह शहर हरिपुर, नूरपुर, गांव सहोली, मांगेवाल, सुदेवाल, वायर, संतरोली, बजित्री, राजपुरा, किशनगढ़, भमद्दी और औद्योगिक क्षेत्र दोराहा में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

जालंधर: सोफी पिंड, आबादी क्षेत्र, जेपी नगर, हरबंस नगर, न्यू हरबंस नगर, बस्ती मिट्ठू रोड, चोपड़ा कॉलोनी, गुरुनानक नगर, लसूड़ी मोहल्ला, अंबेडकर नगर, बादशाहपुर, कुक्की ढाब, सुदामा विहार, रॉकी कॉलोनी, रेजिडेंसी विहार, मकसूदपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

अमृतसर: सदर थाने के पास, जीटी रोड, खालसा दीवान, नया कोर्ट गली नंबर 1 से 10, संतराम, मजीठा रोड, पिंक एवेन्यू, पिंक एनक्लेव में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

पटियाला: न्यू लालबाग, अपर माल रोड, पालीवाल कॉलोनी, यादवेंद्र कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस रोड और चिल्ड्रन मेमोरियल चौक के इलाके में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

बठिंडा: सभी औद्योगिक क्षेत्र डबवाली रोड इंडस्ट्री एरिया मेहता रोड गहरी भागी रोड गांव जोधपुर में बिजली बंद रहेगी।

25 अप्रैल:

मोहाली: G-ब्लॉक में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

लुधियाना: मंकू मार्केट, एफ-5, जमालपुर, अवाना गांव, जमापुर चौक, अहलूवालिया कॉलोनी, ज्योति कलाई, एंडएड्रीम पार्क, बाबा गज्जा जैन कॉलोनी गली नंबर 1 से 6 हाफ एरिया, ट्रांसपोर्ट नगर, इंडस्ट्रियल एरिया-ए हॉफ एरिया, मोती नगर, सकवाल रोड, जगदीप नगर, सर्वानंद कलाई, फरीद नगर गली नंबर 1, सरदार नगर, सकवाल गुरुद्वारा साहिब के पास, सकवाल सरकारी स्कूल, गुरु राम राय, जीवन नगर, श्री चंद कॉलोनी, गोविंद नगर, गुरु नानक नगर, प्रताप कॉलोनी, गगनदीप कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, सतगुरु नगर, सुंदर नगर, न्यू सुंदर नगर, रामनगर, लक्ष्मण नगर, मंगा कॉलोनी, गांव शाही, मुंडियां कलां, टिब्बा कॉलोनी, लहरी नगर, शेरपुर, सीरा रोड, औद्योगिक क्षेत्र, मेहरबान, हीरानगर, सैनिक कॉलोनी, बाबा दीप सिंह नगर, सैनिक कॉलोनी, जीएमटी कॉलोनी, बैंस एस्टेट, आयाली और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।खन्ना और अमलोह के विलेज खनौरा, पौन्नीवाल, एमके रोड, रामराजे, रसूलरा और औद्योगिक क्षेत्र दोराहा के सभी इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

जालंधर: सैनिक विहार, अजीत नगर, गांव बल्लां, गांव रावपुर, रसूलपुर, गांव काहनपुर, लाबंड़ां, भगवानपुर लाबंड़ां आबादी, ताजपुर, गाजी गुल्ला, संत नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, प्रकाश आइसक्रीम के पास वाले क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

अमृतसर: डायमंड नगर, नायर हॉस्पिटल, व्हाइट एवेन्यू, राम मंदिर, पुलिस लाइन, लाहौरी गेट गली, वाल्मीकि वाला, लाहौरी गेट में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

पटियाला: रघुवीर नगर, गोविंद मार्ग, मॉडल टाउन, मोती बाग, गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, नरूला कॉलोनी, गोकुल टावर, धीरू माजरी, अर्जुन नगर, नगर निगम, ओएफसी लोअर माल सड़क इलाके में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

बठिंडा: पावर हाउस रोड लाइट्स, घोड़ेवाला चौक, 100 फीट रोड गली नंबर 9 से 20, अजीत रोड, सनसिटी, पंचमुखी मंदिर, वर्धमान चौकी, लॉ कॉलेज और बादल रोड इलाके में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

26 अप्रैल:

मोहाली: फेज 7 से जुड़ा मोहाली क्षेत्र, एच-ब्लॉक में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जीरकपुर इलाके में माया मॉडर्न सिटी, सिंहपुर, पीआर-7 रोड, ढिल्लों प्लाजा और आसपास के क्षेत्र में सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

लुधियाना: पावा गांव, जोगियां गांव, नंदपुर गांव, साहनेवाल रोड, भगवानपुर, डेहलों रोड, टिब्बा रोड, जसपाल बांगर, गिल क्रेन के पास, वाइन शॉप के पास, जसपाल बांगर, वीर कंडा के पास, पन्नू कंडा, जनता नगर, सिंधु क्षेत्र, आरके रोड, औद्योगिक क्षेत्र ए-एक्सटेंशन, फेस-4 के सभी क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र, भगत सिंह कॉलोनी, गज्जा जैन कॉलोनी, मोती नगर फेज-4, अंबेडकर कॉलोनी, इंडस्ट्रियल क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, अमलोह शहर, किशनगढ़, औद्योगिक क्षेत्र दोराहा, रानियां, उत्तरी सिटी, आलमगीर, चुपकी, जसदेव सिंह नगर के इलाके में भी सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।खन्ना और अमलोह के अमलोह शहर, किशनगढ़, भमद्दी और औद्योगिक क्षेत्र दोराहा के इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

जालंधर: आबादपुरा, न्यू मॉडल टाउन, जंडू सिंघा मार्केट, गेट बाजार, थापरां मोहल्ला, करार खां मोहल्ला, ट्रीटमेंट प्लांट, निविया स्पोर्ट्स और लेदर कंपलेक्स इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

अमृतसर: कटरा संत सिंह, लाहौरी गेट, हातम तवी, बाग वाला, नया कोट, इंदिरा कॉलोनी, नींवां पासा, वाल्मीकि वाला, खुई लोगां वाली में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

पटियाला: फुलिकियान एनक्लेव, पुलिस लाइन, सेंट्रल जेल, मिनी सचिवालय, केसरबाग, राधोमाजरा, नैना एनक्लेव, पीली सड़क, अर्जुन नगर, लोअर मॉल, मोदी कॉलेज, प्रीत गैल, बुड्डा दल हाई स्कूल एरिया में दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

गर्मी से बिजली की डिमांड साढ़े 3 हजार मेगावाट बढ़ चुकी पावरकॉम के मुताबिक पंजाब में बिजली की डिमांड अभी 6 हजार मेगावाट के करीब है। हालांकि टेंपरेचर बढ़ने पर कुछ दिन पहले यह डिमांड 9500 मेगावाट तक पहुंच गई थी। पंजाब में बिजली का उत्पादन 3300 मेगावाट के करीब है और केंद्रीय पूल से 2700 मेगावाट बिजली खरीदी जा रही है।

अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक बिजली की डिमांड आम तौर पर 5 से 6 हजार मेगावाट के बीच में ही रहती है। आजकल पंजाब में व्यापक स्तर पर मेंटेनेंस कट लग रहे हैं, इसलिए बिजली की डिमांड कम आ रही है। पावरकॉम के मुताबिक पूरे राज्य में जब टेंपरेचर जब 40 डिग्री के पार पहुंचता है तो सूबे में डिमांड 10 हजार मेगावाट के आसपास रहती है।

——————————————————

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel