Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (police asi died near jalandhar goraya road accident) जालंधर के गोराया के पास हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के 54 वर्षीय एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान लुधियाना निवासी 54 वर्षीय बलवीर चंद पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं जालंधर देहात पुलिस के गोराया थाने की पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। ताकि तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने वाले आरोपी का पता लगाया जा सके। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस को दिए बयानों में मृतक एएसआई बलवीर चंद के बेटे सचिन ने बताया कि उसके पिता लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह एएसआई बलवीर चंद अपनी ड्यूटी पर गए थे। काम खत्म करने के बाद बलवीर चंद अपनी बाइक पर जालंधर में अपनी बुआ से मिलने के लिए निकले थे।एएसआई बलवीर सिंह की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

जब एएसआई बलवीर अपनी बाइक पर गोराया के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो प्लाजा होटल से आगे पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां बलवीर सिंह की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार थाना गोराया में तैनात एएसआई सुरिंदर पाल ने मामले की जांच शुरू की और सचिन के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

—————————————————

खबरें ये भी हैं…


————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1