Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (mla from kharar anmol gagan mann resigns)पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल हुई है। खऱड से विधायक अनमोल गगन मान ने इस्तीफा दे दिया है।

अनमोल गगन मान ने एक्स पर लिखा है कि दिल भारी है, पर मैं सियासत छोड़ने का फैसला लिया है। मेरा विधायक पद से इस्तीफा स्पीकर साहिब को बेज दिया है।

मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं, मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

अनमोल गगन मान मशहूर पंजाबी सिंगर हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में AAP ने उन्हें मोहाली की खरड़ विधानसभा सीट से टिकट दिया था।

चुनाव जीतने के बाद उन्हें पर्यटन व संस्कृति मंत्री बनाया गया। हालांकि, फेरबदल के बाद उनकी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई थी। पिछले कुछ समय से वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर थीं।

2020 में जॉइन की थी आम आदमी पार्टी

अनमोल गगन मान ने वर्ष 2020 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में खरड़ सीट पर अकाली दल के रणजीत सिंह गिल को 37,718 वोट से हराकर MLA बनीं।

वह आम आदमी पार्टी के उन सबसे युवा विधायकों में शामिल थीं जो 2022 के विधानसभा चुनाव में जीते। अनमोल गगन मान ने पंजाब में AAP का कैंपेन सॉन्ग भी तैयार किया था।

————————————–

ये भी पढ़ें 

—————————————————————-

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1