Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (new fir registered against mla raman arora) हाईकोर्ट से बेल मिलने के बावजूद विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है।
बेल मिलने के बाद जैसे ही रमन अरोड़ा जेल से छूटने के सपने देख रहे थे कि अचानक आज सुबह खुलासा हुआ है कि रमन अरोड़ा के खिलाफ 10 दिन पहले ही कमिश्नरेट जालंधर पुलिस केस दर्ज कर चुकी है। हैरानीजनक तथ्य ये है कि कमिश्नरेट पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने संबंधी किसी को भनक नहीं लगने दी।
बीती दोपहर बाद जब रमन अरोड़ा को बेल मिली तो कमिश्नरेट पुलिस एक्टिव हुई। एक और जहां रमन अरोड़ा जेल में बेल मंजूरी के दस्तावेजों का इंतज़ार कर रहे थे तो अचानक थाना रामा मंडी की पुलिस जेल पहुंची और प्रोडक्शन वारंट के दस्तावेज पेश कर रमन अरोड़ा को जालंधर ले आई।
रमन अरोड़ा को दोपहर करीब 11 बजे अदालत में पेश किया गया है। रमन अरोड़ा से पूछताछ के लिए अदालत ने 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। अब तीन दिन रमन अरोड़ा जालंधर पुलिस की कस्टडी में रहेंगे।
पता चला है कि रमन अरोड़ा के खिलाफ 23 अगस्त केस दर्ज किया गया। एफआईआर में रमन अरोड़ा पर एक ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि रमन अरोड़ा उनसे पिछले समय में हर महीने जब्री वसूली करते रहे हैं।
पता चला है कि इस केस में पुलिस ने जबरन वसूली से जुड़ी धाराएं लगाई हैं।
——————————————————-
ये भी पढ़ें
- पंजाब में स्कूलों में छुट्टियां बढ़ी, अब इस दिन तक बंद रहेंगे स्कूल
- पंजाब के सभी जिलों में बाढ़, राज्य आपदा प्रभावित घोषित, घग्गर, सुखना, सतलुज सभी उफान पर, मोहाली में भी अलर्ट
- जालंधर – DC हिमांशु अग्रवाल ने दुकानदारों को दी ये चेतावनी
- कपूरथला DC किया अलर्ट, जारी की एडवाइजरी
- फायरिंग करते हुए MLA हरदीप पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार, पीछा कर रही है पुलिस
- पंजाब के हल्का सनौर से MLA हरमीत सिंह पठानमाजरा अरेस्ट, रेप के आरोप में हुई FIR, जानें पूरा मामला
- पंजाब में इस तारीख तक स्कूल बंद, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने किया ऐलान
- बाढ़ की चपेट में पंजाब के ये जिले, गुरदासपुर में बांध टूटा, ब्यास का जलस्तर बढ़ा, कपूरथला में अलर्ट
- ‘पवित्र रिश्ता’ की अभिनेत्री प्रिया मराठे का निधन
- Jio का बड़ा धमाका! आ गया स्मार्ट चश्मा, फोटो-वीडियो…चश्में में ही होंगे मोबाइल जैसे फीचर
- BJP-कांग्रेस वर्कर्स में ‘झंडों-डंडों’ से युद्ध, जमकर मारपीट, तोड़फोड़, वीडियो
- वैष्णो देवी मार्ग पर अर्द्धकुवारी में लैंडस्लाइड, 33 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
- मान सरकार का बड़ा फैसला! पंजाब में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज
- ट्रंप का भारतीयो को बड़ा झटका! इस कैटागिरी के वीज़ा पर लगाई रोक
- इतना बदल गया भारत! 1947 में सिर्फ इतने रूपए तोला था गोल्ड
——————————————————-
————————————–