Prabhat Times

जालंधर। (mohinder bhagat BJP, mahashivratri utsav jal west)  महाशिवरात्रि का पावन पर्व देश भर में बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जालंधर वेस्ट में विभिन्न स्थानों करतार नगर, तिलक नगर, भार्गव नगर, शास्त्री नगर, बस्ती दानिशमंदा, मॉडल हाउस, बस्ती बावा खेल में लोगों ने बड़ी श्रद्धा से लंगर लगाए।
इन कार्यक्रमों में जालंधर वेस्ट से प्रत्याशी मोहिंदर भगत अपने साथिओं समेत विशेष रूप से पहुंचे।
मोहिंदर भगत ने नतमस्तक होकर भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी शहरवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी।
मोहिंदर भगत ने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा दिन है, इस दिन भोले बाबा के भक्त उनकी पूजा अर्चना से मनवांछित फल की प्राप्ति कर सकते है।
भगवान शिव सभी की मनोकामनाएँ पूरी करते है। कई स्थानों पर भगत ने लंगर की सेवा कर शुरुआत की।
जालंधर वेस्ट की सभी सोसाइयों के सदस्यों ने मोहिंदर भगत और साथियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजीव ढींगरा, विनीत धीर, अमित संधा, दविंदर भारद्वाज, गौरव जोशी, अमित लुधरा, सौरभ सेठ, राजीव लुधरा, वीरेश मिंटू, राज कुमार थापा, कमल लोच, राज कुमार भगत, संजीव धवन, नीटा बहल, सतीश जोशी, राजेश अरोड़ा, मोनू भगत, अमरजीत कोहली उपस्थित थे।
—————————————————————————–

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें