Prabhat Times

Mumbai मुंबई। (model san rechal died by suicide in puducherry) पुडुचेरी से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुडुचेरी की फेमस मॉडल सेन रेचल ने खुदकुशी कर ली है।

पुलिस का शक है कि वो कर्ज और तनाव में थी।

पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें साफ तौर से लिखा गया है कि उनकी मौत का कोई भी जिम्मेदार नहीं है।

साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि मॉडल ने आत्महत्या से पहले पिता से बात की थी।

मॉडल की खुदकुशी के बाद तहसीलदार ने जांच के आदेश दिए हैं। रेचल की पिछले साल ही शादी हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सैन रेचल 26 साल की थीं। उन्होंने रविवार को पुडुचेरी में आत्महत्या कर ली।

इस घटना में हैरान करने वाली वजह सामने आ रही है, कहा जा रहा है कि वो आर्थिक तंगी और निजी चैलेंजेस से जूझ रही थीं।

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि अपने पिता के घर जाने के बाद मॉडल ने बड़ी मात्रा में गोलियां खा ली थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं, पिछले साल उनकी शादी हुई थी। ऐसे में वैवाहिक समस्याओं वाले एंगल से भी जांच की जा रही है।

जांचकर्ताओं के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि सैन रेचल ने अपने काम के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने गहने गिरवी रखे थे।

कौन हैं सैन रेचल?

वहीं, अगर सैन रेचल के बारे में बात की जाए तो उन्हें सैन रेचल गांधी और शंकरप्रिया के नाम से भी जाना जाता है।

वो पुडुचेरी की एक मॉडल थीं। वो पुडुचेरी के करमनी कुप्पम में रहती थीं। उन्हें रंग को दरकिनार करके अलग पहचान बनाने के लिए भी जाना जाता है।

रंगभेद के खिलाफ मुखर आवाज

सैन रेचल न केवल अपनी मॉडलिंग उपलब्धियों के लिए जानी जाती थीं, बल्कि एंटरटेनमेंट और फैशन इंडस्ट्री में रंगभेद के खिलाफ अपने बेबाक विचारों और साहसिक रुख के लिए भी प्रसिद्ध थीं. हाल ही में उनकी शादी हुई थी, जो उनके निजी जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था.

सैन रेचल जीत चुकीं कई अवॉर्ड्स

सैन रेचल के नाम कई अवॉर्ड्स भी हैं। वो मिस पांडिचेरी (2020-2021) और मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु (2019) सहित कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं की विजेता रहीं।

उन्होंने मिस अफ्रीका गोल्डन 2023 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कई फैशन शो में एक मॉडल के रूप में रैंप वॉक भी किया है और कई विज्ञापनों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

————————————–

ये भी पढ़ें 

—————————————————————-

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1