Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़(mla sukhvinder sukhi join aam admi party) आम आदमी पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका दिया है।

बंगा विधानसभा हल्का से विधायक सुखविन्द्र सुक्खी ने सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है।

बता दें कि सुखी पिछले जालंधर सीट के लिए लोकसभा उप चुनाव में अकाली दल के केंडीडेट थे।

आप में शामिल हाेने के बाद विधायक डा. सुखविंदर सुक्खी ने कहा कि मेरा आप में शामिल हाेने का यहीं कारण हैं कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शहीद ए आजम की धरती पर मौजद था।

मैंने सीएम मान से शहीद ए आजम की धरती पर मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की और उन्होंने उसे मान भी लिया। बंगा के एक भ्रष्ट नायब तहसीलदार को मेरे कहने पर सीएम मान ने सस्पेंड किया।

बता दें, डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी का परिवार बसपा से जुड़े रहे है। सुक्खी ने बसपा की टिकट से 2009 में चुनाव लड़ा था।

बाद में उन्होंने बसपा छोड़कर अकाली दल का दामन थाम लिया था।

2017 में अकाली दल ने उनको प्रत्याशी बनाया तो उन्होंने बंगा विधानसभा हलका से जीत हासिल की।

हालांकि अकाली दल व भाजपा गठजोड़ के खिलाफ सूबे में लहर चल रही थी।

2022 में अकाली दल के तीन विधायक ही पंजाब में चुनाव जीते थे।

इनमें एक नाम सुखविंदर कुमार सुक्खी का है। सुक्खी ने बंगा विधानसभा से दूसरी बार जीत हासिल की है।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1