Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (mla-sheetal-angural-withdrawn-resignation-after-elections) लोकसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न हो गए, लेकिन पंजाब की राजनीति में खेला जारी है।

ये खेला एक बार फिर पंजाब के सबसे हॉट विधानसभा हल्का जालंधर वेस्ट में हुआ है।

लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी और वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने वाले विधायक शीतल अंगुराल ने आज विधानसभा स्पीकर को भेजा अपना इस्तीफा वापस लेने की बात कही है।

बड़े बड़े दिग्गज राजनीतिक माहिरों को शीतल अंगुराल ने मात दे दी है।

पता चला है कि शीतल अंगुराल ने स्पीकर को इस्तीफा वापस लेने संबंधी पत्र ई-मेल कर दिया है।

ये जब्रदस्त राजनीतिक दांवपेंच का परिणाम क्या होते हैं, ये भविष्य के गर्भ में है।

लेकिन फिलहाल शीतल अंगुराल राजनीति में मंजे हुए खिलाड़ी बन कर उभरते नज़र आ रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी और वरिष्ठ नेताओं लोटस ऑपरेशन के खुलासा करने और कई अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा जॉइन की।

सर्वविदित है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू के समर्थन में विधायक शीतल अंगुराल दिन रात एक किया।

वे लगातार आप नेताओं वर्करों को भाजपा में शामिल करवा कर आप को दिन रात झटका देते रहे।

लोकसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्न होते ही शीतल अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने का ऐलान कर दिया।

बता दें कि सोशल मीडिया पर आप से इस्तीफा देने के बाद विधायक पद से भी अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर को भेज दिया।

स्पीकर द्वारा इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि विधानसभा स्पीकर ने शीतल अंगुराल को 3 जून को बुलाया है।

———————————————————-

वीडियो – पंजाब में बड़ा रेल हादसा

————————————————————-

सरकार गिराने की बात पर CM मान ने अमित शाह को दिया ये जवाब – देखें वीडियो

—————————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1