
Prabhat Times
जालंधर। मेयर वनीत धीर के जालंधर नार्थ का हल्का इंचार्ज बनते ही जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। मेयर वनीत धीर द्वारा आज कांग्रेस के किले में सेंधमारी की है।
मेयर वनीत धीर की मौजूदगी में पार्षद पुत्र अंशुमन कालिया, कांग्रेसी नेता समीर कपूर, वनीत शूर ने आज आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। अंशुमन कालिया दिवंगत पार्षद विक्की कालिया के बेटे हैं।
आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कांग्रेसी नेताओं का आप पार्टी में स्वागत किया।
इस मौके पर पार्षद हरजिन्द्र सिंह लाड्डा व सिमरनजीत सिंह सोनू भी मौजूद रहे।
बता दें कि कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी द्वारा मेयर वनीत धीर को जालंधर नार्थ के हल्का इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
मेयर वनीत धीर द्वारा जालंधर नार्थ में पार्टी का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया गया है। वनीत धीर को जालंधर नार्थ की कमान सौंपे जाने के पश्चात आम आदमी पार्टी और मजबूत हो रही है।
——————————————————————————————–


————————————–









