Prabhat Times
जालंधर। (Major reshuffle in seniority list of IPS officers) आई.पी.एस. अधिकारियों की सिनियोरिटी को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब लगभग समाप्त हो गया है।
अदालती आदेशों के बाद केंद्र सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी करके हर एक अधिकारी को उनकी बनती सिनियोरिटी यीअर अलॉट कर दिए गए है।
सरकार के इस फैसले के बाद आने वाले कुछ माह में ही वरिष्ठ अधिकारी नरेंद्र भार्गव, मनदीप सिद्धू और रंजीत सिंह तथा इनके तुरंत बाद राकेश कौशल, अजय मलूजा सहित कुछ अधिकारी डी.आई.जी. प्रोमोट हो जाएंगे।
ये है मामला
बता दें कि पंजाब पुलिस में पंदोन्नतियों का विवाद नया नहीं है। चहेते अधिकारियों को आऊट ऑफ टर्न पदौन्नितियों देने के कारण सिनियोरिटी लिस्ट बिल्कुल बिगड़ गई। कई अधिकारियों का बनता हक छीन कर चहेते अधिकारियों को दे दिया गया।
जानकारी के मुताबिक साल 2010 से 2018 के बीच अकाली भाजपा गठबंधन सरकार के समय सिनियोरिटी लिस्ट उल्ट-पुल्ट हुई। जिसमें 1993 बैच के पीपीएस अधिकारी नरेंद्र भार्गव, राकेश कौशल मनदीप सिद्धू व अन्य अधिकारियो की जगह उनसे जूनियर 1994 बैच के गुरमीत चौहान, नवीन सैनी, जसप्रीत सिद्धू, सुखवंत गिल को आई.पी.एस. प्रोमोट कर दिया गया।
अदालत के हस्तक्षेप से निपटा विवाद
सिनियोरिटी का हक पाने के लिए दोबारा अदालत की शरण ली गई। अदालती आदेशों के बाद केंद्र सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया। नोटिफिकेशन जारी करके सिनियोरिटी लिस्ट सीधी कर दी गई है।
पिछले समय में पी.पी.एस. से आई.पी.एस. पदौन्नत किए गए अधिकारियों को यीअर अलॉट कर दिए गए हैं। अब 1993 और 1994 बैच के अधिकारियों को उनकी बनती सिनियोरिटी दी गई है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक हरचरण भुल्लर को 2007 की जगह 2009 से, सुखविंदर गिल 2008 की जगह 2010 से, गुरमीत चौहान, जसप्रीत सिद्धू, नवीन सैनी 2008 की जगह 2011 बैच से आई.पी.एस. माने जाएंगे।
ये अधिकारी होंगे डी.आई.जी. पदौन्नत
जानकारी के मुताबिक नरेंद्र भार्गव, मनदीप सिद्धू, रणजीत सिंह को 2008 आई.पी.एस. बैच से सिनयोरिटी दी गई है।
बता दें कि 2008 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी बीते समय में ही पदौन्नत कर डी.आई.जी. बनाए गए हैं।
ऐसी स्थिति में ये अधिकारी भी 2008 बैच से आई.पी.एस. होने के कारण इन अधिकारियों को किसी भी समय डी.आई.जी. बनाया जा सकता है।
जबकि आने वाले 6-7 महीनों में 2009 बैच के आई.पी.एस. राकेश कौशल, अजय मलूजा, उपेन्द्रजीत घु्म्मण भी डी.आई.जी. प्रोमोट हो जाएंगे।
राजपाल संधू, सतिन्द्र सिंह, गुरदियाल सैनी भी जल्द बनेंगे डी.आई.जी.
बता दें कि 1993 बैच के अधिकारी राजपाल सिंह संधू, गुरदियाल सैनी, सतिन्द्र सिंह व अन्य 2021 में आई.पी.एस. पदौन्नत हो चुके हैं। ये अधिकारी भी जल्द डी.आई.जी. बनेंगे।
इन अधिकारियों को अभी तक पदौन्नति यीअर अलॉट नहीं हुए हैं। पता चला है कि एक दो दिन में केंद्र द्वारा इन अधिकारियों को भी यीअर अलॉट की नोटिफिकेश आ जाएगी।
Subscribe YouTube Channel
Prabhat Times
Click to Join Prabhat Times FB Page
https://www.facebook.com/Prabhattimes14/
Join Telegram
https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें
- अब WhatsApp पर डाउनलोड कर सकेंगे DL, PAN
- पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 IPS, PPS अधिकारी ट्रांसफर
- बड़ा हादसा! बरामदे में सो रहे परिवार पर गिरी दीवार, ननद, भाभी की मौत
- पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 42 IAS, PCS अधिकारी ट्रांसफर
- मंहगाई की मार, इतने रूपए मंहगा हुआ LPG Cylinder