Prabhat Times

जालंधर। महानगर जालंधर के घनी आबादी वाले एरिया में देर शाम लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है।

पता चला है कि हरनामदास पुरा से सटे मोहल्ला बाग बाहरियां में लुटेरे राज टूर ट्रैवल कंपनी के वर्कर से लगभग लाखों रूपए लूट कर फरार हो गए।

प्रारंभिक जांच में टूर एडं ट्रैवल संचालक द्वारा लगभग डेढ लाख रूपए बताया है, जबकि चर्चा है कि लूट की राशि इससे कहीं ज्यादा हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक देर शाम राज टूर एडं ट्रैवल के दफ्तर के कर्मचारी से लूट की वारदात हुई।

बताया जा रहा है कि लुटेरे तीन थे। दो लुटेरे पैदल आए और एक एक्टिवा पर सवार था।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज क्लेक्ट करवाई हैं। पुलिस इस सनसनीखेज लूट की वारदात के संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है।

इन्हें ढूंढ रही है पुलिस

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel