Prabhat Times

जालंधर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य में ब्लाक प्रधानों की नियुक्तियां की हैं। कैप्टन संदीप सिंह संधू द्वारा की गई नियुक्तियों में युवा व कांग्रेस के कर्मठ नेता हरमीत सिंह को जालंधर वेस्ट का ब्लाक प्रधान नियुक्त किया गया है।

बता दें कि हरमीत सिंह कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और पार्टी की नीतियां कार्यक्रम जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी ढंग से काम करते रहे हैं। इससे पहले हरमीत सिंह युवा कांग्रेस में जालंधर वेस्ट में बतौर प्रधान सेवाएं दे रहे थे।

अपनी नियुक्ति पर हरमीत सिंह ने कांग्रेस हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी तन्मयता से निभाएंगे।

 

 

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel