Prabhat Times

मतदान संबंधी लगातार अपडेट के लिए रिफ्रेश करतें रहें….

Chandigarh चंडीगढ़। (loksabha election punjab vote poll) पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से जारी वोटिंग शाम 6 बजे संपन्न हो गई। राज्य में छिटपुट खींचतान के इलावा किसी बड़ी हिंसक चुनावी घटना नहीं हुई।

पंजाब की 13 सीटों के सभी राजनीतिक पार्टियों व आजाद कैंडीडेट के भविष्य ईवीएम में कैद हो गए हैं। पंजाब में 55.58 प्रतिशत कुल पोलिंग हुई है।

जालंधऱ में शाम 6 बजे तक 57.5 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नकोदर में ड्यूटी के दौरान एपीआरओ सुरिन्द्र की मौत

नकोदर में चुनावी ड्यूटी के दौरान कर्मचारी सुरिन्द्र कुमार की मृत्यु होने का समाचार मिला है। पता चला है कि नकोदर के बूथ नंबर 85 में बतौर एपीआरओ (असिस्टेंट प्राज़ाइडिंग रिटर्निंग अफसर) कर रहे थे।

पता चला है कि सुरिन्द्र कुमार ड्यूटी पर तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब की शिकायत करने पर चुनाव अधिकारी द्वारा उन्हें ड्यूटी से रिलीव कर के उनकी जगह पर रिज़र्व स्टाफ तैनात क दिया गया।

पता चला है कि सुरिन्द्र कुमार की थोडी देर बाद मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि सुरिन्द्र कुमार की मृ्त्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई है।

डीसी हिमांशु अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से शोक जताया है। डीसी द्वारा पीड़ित परिवार को एक्स ग्रेशिया राशि जल्द रिलीज कर देने का आश्वासन दिया है।

तरनतारन में गोली लगने से पुलिस कर्मी की मौत

वोटिंग के दौरान तरनतारन में बूथ पर तैनात पुलिस कर्मचारी कुलदीप सिंह की अपनी ही रिवॉल्वर से गोली चलने से मौत हो गई।

ऐसे रहे दिन के आंकड़े

11 बजे के बाद वोटिंग प्रतिशत तेजी से बढ़ा है। वोटरों मे खासा उत्साह देखा जा रहा है। पंजाब में 1 बजे तक 37.80 प्रतिशत पोलिंग हुई है।

दोपहर 3 बजे वोटिंग की रफ्तार कम हुई है। इसकी वजह गर्मी बताई जा रही है। पंजाब में 3 बजे 46.38 प्रतिशत हुई है.

पंजाब में शाम 5 बजे तक 55.20 प्रतिशत वोट पोल हुई है। शाम होते ही बठिंडा लोकसभा हल्का आगे रहा। बठिंडा में में 59.25 प्रतिशत वोट पढ़े। जबकि अमृतसर में 48.55 प्रतिशत वोट ही पढ़े।

जालंधर में 5 बजे तक 53.66 प्रतिशत वोट पोल, नार्थ में सबसे अधिक

फिल्लौर 54.2 प्रतिशत, नकोदर 53.41, शाहकोट 53.82, करतारपुर 54, जालंधर वेस्ट 54.1, जालंधर सेंट्रल 51.2, जालंधर नार्थ 56.12, जालंधर केंट 52.94, आदमपुर 52.9 प्रतिशत वोट पोल हुई है। जालंधर नार्थ में सबसे ज्यादा वोट तथा जालंधऱ सेंट्रल में सबसे कम वोट प्रतिशत पोल हुआ है।

लुधियाना में शाम 5 बजे तक 52.22 प्रतिशत वोट पोल हुई है।

मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने पत्नी के साथ किया वोट

मतदान के महत्व पर जोर देते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने आज सेक्टर 39 सी, चंडीगढ़ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी ने वोटरों से भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

 

जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना के इन विधानसभा हल्कों में बंपर वोटिंग…

जालंधर वेस्ट, नार्थ में वोटिंग तेज

लुधियाना

होशियारपुर

पटियाला

अमृतसर

कम हुई वोटिंग की रफ्तार

दोपहर 3 बजे वोटिंग की रफ्तार कम हुई है। इसकी वजह गर्मी बताई जा रही है। पंजाब में 3 बजे 46.38 प्रतिशत हुई है. 3 बजे तक गुरदासपुर हल्के में 49.10 प्रतिशत रिकार्ड की गई है। जबकि सबसे कम वोटिंग अमृतसर में 41.74 प्रतिशत ही हुई है। अमृतसर में वोटिंग की रफ्तार सुबह से ही कम चल रही है।

जालंधऱ में हुई 45.66 प्रतिशत वोट, जालंधर वेस्ट में बंपर वोटिंग जारी

 

जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, होशियारपुर, पटियाला… किस विधानसभा हल्के में अब तक पढ़े कितने प्रतिशत वोट, सबसे हॉट जालंधर वेस्ट में बंपर वोटिंग, वोटिंग प्रतिशत में पिछड़ा जालंधर सेंट्रल

जालंधर में ताबड़तोड़ पोलिंग हो रही है। जालंधर में 1 बजे तक कुल 37.95 प्रतिशत वोट पोल हुई है। जिसमें हॉट विधानसभा हल्का वेस्ट में ताबड़तोड़ वोटिंग हो रही है। 1 बजे तक जालंधर वेस्ट में 39.60 प्रतिशत वोट पोल हुे हैं। जबकि सबसे कम पोलिंग जालंधर सेंट्रल हल्का में 36.10 प्रतिशत दर्ज की गई है।

दोपहर 1 बजे तक कुल मतदान जालंधर विधानसभा हल्का वाइस रिपोर्ट

विधानसभा सीट वोटिंग प्रतिशत
आदमपुर 38.00%
करतारपुर 38.10%
जालंधर उत्तरी 38.93%
जालंधर केंद्रीय 36.10%
जालंधर कैंट 36.84%
जालंधर पश्चिम 39.60%
नकोदर 37.90%
फिल्लौर 38.70%
शाहकोट 37.33%
कुल वोटिंग 37.95%

लुधियाना में 1 बजे तक विधानसभा वाइस वोटिंग

अमृतसर में विधानसभा हल्का वाइस वोटिंग प्रतिशत

होशियारपुर- दसूहा में बंपर वोटिंग, चब्बेवाल में कम

पटियाला

बठिंडा लोकसभा में दोपहर 1 बजे तक 41.17% मतदान

विधानसभा सीट वोटिंग प्रतिशत
तलवन्डी साबो 40.00%
बुढलाडा 43.00%
बठिंडा ग्रामीण 41.60%
बठिंडा नगर 39.80%
भुचो मंडी 41.50%
मानसा 41.00%
मौड़ 40.00%
लम्बी 39.50%
सरदूलगढ़ 44.00%
कुल वोटिंग 41.17%

1 बजे तक पंजाब में 37.80 प्रतिशत वोट पोल, बठिंडा सबसे आगे

बठिंडा में सबसे ज्यादा 41.17 प्रतिशत वोट पोल हुए हैं. जबकि अमृतसर अब भी सबसे कम 32.18 प्रतिशत वोट पोल हुे हैं।

  • पंजाब में 1 बजे तक 37.80 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • लुधियाना में 1 बजे तक 35.16 प्रतिशत पोलिंग हुई है।

  • बठिंडा में सबसे ज्यादा 41.17

  • फिरोज़पुर 39.74

  • आनंदपुर साहिब 37.42

  • बठिंडा 41.57

  • जालंधर में 33.

  • अमृतसर 32.18 प्रतिशत

  • फरीदकोट 36.83

  • जालंधर में 37.95 प्रतिशत

  • खड्डूर साहिब 37.76

फिरोज़पुर में बसपा उम्मीदवार पर एफआईआर

फिरोजपुर में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार सुरेंद्र कंबोज पर FIR दर्ज हो गई। कंबोज ने वोट डालते हुए वीडियो बनवाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। वहीं, वीडियो बनाने वाले अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया है।

खन्ना के पांच गांवो ने किया चुनावों का बॉयकाट

खन्ना में बायो गैस फैक्टरी के विरोध में पांच गांवो के लोगों ने चुनाव का बॉयकाट किया। पता चला है कि पांच गांवो में एक भी वोटर मतदान के लिए घर से नहीं निकला। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन एक भी वोटर ने मतदान नहीं किया।

सुखबीर बादल ने परिवार के साथ किया वोट

जालंधर सीट पर 11 बजे तक वोटिंग

जालंधर के शाहकोट व करतारपुर हल्के के वोटरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 11 बजे शाहकोट हल्के में 31.16 प्रतिशत तथा करतारपुर हल्के में 25.70 प्रतिशत वोट पोल हुई है। सबसे कम वोट पोल आदमपुर हल्का में 18.80 रही।

विधानसभा सीट वोटिंग प्रतिशत
आदमपुर 18.80%
करतारपुर 25.70%
जालंधर उत्तरी 25.19%
जालंधर केंद्रीय 23.20%
जालंधर कैंट 23.92%
जालंधर पश्चिम 25.30%
नकोदर 23.00%
फिल्लौर 24.60%
शाहकोट 31.16%
कुल वोटिंग 24.59%

पटियाला

अमृतसर

फरीदकोट

संयम दुग्गल ने पहली बार अपनी वोट का इस्तेमाल किया अपनी दादी, पापा, माता, चाचा राजीव दुग्गल और चाची स्नेह दुग्गल के साथ।

11 बजे तक इतने प्रतिशत पोलिंग, अमृतसर में सबसे कम

11 बजे तक पंजाब में 23.92 प्रतिशत पोल हुई है। चंडीगढ़ में 25 .03 प्रतिशत वोट पोल हुई है।

सुबह 7 बजे से धीम शुरूआत के पश्चात वोटरों ने तेजी पकड़ी है। वोटर घरो से निकल रहे हैं। पहले 2 घण्टे में 9 बजे तक 9.64 प्रतिशत वोट पोल पूरे पंजाब में हुई थी। लेकिन 11 बजे ये आंकड़ा बड़ कर 23.92 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

जालंधर में 24.59 प्रतिशत पोल हुई है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा पोल बठिंडा में 26.56 प्रतिशत पोल हुई है।  जबकि अमृतसर में सबसे कम वोट 20.17 पोल हुई है।

लुधियाना में 11 बजे तक पोलिंग

9 बजे तक की पोलिंग

जालंधर में अपाहिज आश्रम में शरीरिक तौर पर असमर्थ पहली बार वोट डालने वाले को सर्टीफिकेट देते डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल

सुबह 9 बजे तक हुई इतने प्रतिशत पोलिंग

जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया व वरिष्ठ भाजपा नेता रजत महेन्द्रू ने किया वोट।

जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढ़ल सुधार सभा के प्रधान पकंज चड्डा वोट का अधिकार निभाते हुए

सुबह 9 बजे तक 9.64% मतदान हुआ है। इस बीच फिरोजपुर सीट से बसपा के उम्मीदवार सुरिंदर कंबोज की EVM पर वोट डालते हुए वीडियो वायरल हो गई है। वह आप विधायक गोल्डी कंबोज के पिता हैं।

फरीदकोट में तेज आंधी के कारण पोलिंग बूथ का शेड उड़ गया। जिससे वहां ड्यूटी दे रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे।

लुधियाना, गुरदासपुर और बठिंडा में EVM मशीन खराब होने से मतदान में देरी हुई। बठिंडा में EVM के खराब होने के कारण AAP कैंडिडेट व मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को वोट डालने के लिए इंतजार करना पड़ा।

मतदान केंद्रों पर AAP, कांग्रेस, ‌‌‌‌‌BJP और अकाली दल के कैंडिडेट्स व नेता वोट डालने पहुंच रहे हैं। CM भगवंत मान ने पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ संगरूर में मतदान किया। वहीं अमृतसर से BJP कैंडिडेट तरनजीत संधू, राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने मोहाली और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने जालंधर में वोट डाला।

अमृतसर में शुक्रवार रात को दो बाइकों पर आए युवकों ने आम आदमी पार्टी के वर्कर व साथियों पर गोलियां बरसा दी। जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि 4 जख्मी हैं। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

———————————————————

लोकसभा चुनाव – EVM मशीन में कौन सा होता है आखिरी बटन

——————————————————–

दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार, देखें वीडियो

————————————————————

Video : किन वोटरों को मिलेंगे डिस्काउंट कूपन, CEO सिबिन सी ने दी जानकारी

————————————————————-

सरकार गिराने की बात पर CM मान ने अमित शाह को दिया ये जवाब – देखें वीडियो

—————————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1