Prabhat Times
जालंधर। (Lathicharge commissionerate Police Jalandhar) पिछले कुछ दिनों से मांगो को लेकर जालंधर मे धरना प्रदर्शन कर रही लड़कियों पर आज पुलिस की गुस्सा फूट पड़ा। धरना प्रदर्शन खत्म किए जाने के कारण आज सुबह कमिश्नरेट पुलिस ने प्रदर्शनकारी लड़के-लड़कियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस लाठीचार्ज में कुछ लड़कियों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कुछ लड़कियों को हिरासत में भी लिया गया है। घायल लड़कियों को अस्पताल ले जाया गया है। उधर, इस मामले में कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से अधिकारिक ब्यान सामने नहीं आया है।
बता दें कि पिछले तीन दिनों से लड़कियों द्वारा जालंधर में पुलिस में सिपाही भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शनकारियों का आज सुबह भी प्रदर्शन जारी रहा। पता चला है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत शुरू की। लेकिन प्रदर्शनकारियों द्वारा धरना खत्म न किए जाने के कारण बहस शुरू हो गई। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा लाठीचार्ज का आदेश दिया गया।
पुलिस लाठीचार्ज में 2 लड़कियों के गंभीर घायल होने की सूचना है। एक प्रदर्शनकारी लड़की ने बताया कि उनके साथ गाली गलौच और धक्का मुक्की की गई। इसके पश्चात अचानक लाठीचार्ज कर दिया गया। प्रदर्शनकारी लड़की ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके मोबाइल तक छीन लिए गए। घायल लड़कियो को अस्पताल ले जाया गया है।
बता दें कि सिपाही भर्ती घोटाले का आरोप लगाते हुए नौजवान लड़के लड़कियों द्वारा जालंधर में प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के कारण पिछले दो दिन से मुख्य मार्ग बंद होने के कारण शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमर्रा चुकी है।

“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें