Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (Ladowal toll plaza start today) 45 दिनों से फ्री चल रहा सबसे मंहगा लाडोवाल टोल प्लाजा आज शुरू हो गया।

अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लिया।

 किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशासन द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा को सुबह-सुबह खोल दिया गया है।

टोल प्लाजा के साथ-साथ वहां तक पहुंचने वाली सड़कों पर भी भारी बल तैनात किया गया है।

टोल प्लाजा को खुलने से रोकने के लिए किसानों को रास्ते में रोका जा रहा है।

भारतीय मजदूर किसान यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन ने पिछले 45 दिनों से टोल प्लाजा को फ्री कर रखा था।

किसान संगठनों की मांग थी कि टोल दरों में बढ़ोतरी को वापस लिया जाए, लेकिन आज किसानों की मांगें माने बिना टोल प्लाजा खोल दिया गया। आज से टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों को टोल देना होगा

भारतीय किसान यूनियन ने 16 जून को लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से टोल फीस लेनी बंद कर दी थी और 45 दिनों के भीतर वाहन चालकों ने टोल प्लाजा पर बिना टोल चुकाए आना-जाना शुरू कर दिया, लेकिन आज 45 दिनों के बाद टोल प्लाजा पर गुजरने वाले वाहन चालकों को फिर से टोल फीस देनी पड़ेगी।

वहीं भारती किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह को आज लाडोवाल टोल प्लाजा से हिरासत कर लिया गया

ये हैं रेट

इस टोल पर कार में एक तरफ का 220, आने जाने का 330 और मासिक पास 7360 का होगा। इसी प्रकार लाइट व्हीकल एक तरफ का 355-आने जाने का 535 और मासिक पास 11885 का होगा।

वहीं बस ट्रक दो एक्सेल एक तरफ का 745 आने-जाने का 1120 और मासिक पास 24905 का होगा।

तीन एक्सेल वाहनों के नए रेट में एक तरफ का 815 आने जाने का 1225 और मासिक पास 27170 का होगा।

हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी फोर एक्सेल वाहनों के एक तरफ का 1170 आने जाने का 1755 और मासिक पास 39055 का होगा।

सात और ज्यादा एक्सेल के रेट एक तरफ का 1425 आने-जाने का 2140 और मासिक पास 47545 का होगा।

इसके साथ ही टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर रहने वालो का पास के रेट भी 2 जून से 330 से बढ़ा कर 340 कर दिया गए थे।

————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1