Prabhat Times
जालंधर। (kissan andolan) किसानों के समर्थन में शुक्रवार 11 दिसंबर को जालंधर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों द्वारा जब्रदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है।
रोष रैली के साथ साथ जालंधर के गोपाल नगर में स्थित आर.एस.एस. के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
बता दें कि किसान आंदोलन तेजी से चल रहा है। कृषि विधेयक के विरोध में किसानों द्वारा जब्रदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है। 8 दिसंबर को भारत बंद भी सफल रहा।
लेकिन इससे पहले ही जालंधर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा 11 दिसंबर को किसानों के समर्थन में प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। शुक्रवार को शहर में हो रहे प्रदर्शन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए ईकबाल सिंह ढींढसा, पंजाब सफाई मज़दूर फैडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने बताया कि किसानों के प्रति केंद्र सरकार का हठी रवैया सामने आ चुका है। कृषि बिल वापस लेने की बजाए टाल मटौल की नीति अपनाई जा रही है।
ईकबाल ढींढसा और चंदन ग्रेवाल ने कहा कि धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11 बजे कंपनी बाग चौक मे एकत्र होंगे।
जहां से रोष प्रदर्शन करते हुए भगवान महार्षि वाल्मीक चौक, बस्ती अड्डा, जेल चौक, पटेल चौक से होते हुए सभी गोपाल नगर में स्थित आर.एस.एस. के दफ्तर पीली कोठी पहुंचेगे।
1 बजे तक वहां पर प्रदर्शन किया जाएगा ताकि केंद्र सरकार अपनी नींद से जागे और किसानों की मांगे पूरी करे।
ईकबाल ढींढसा और चंदन ग्रेवाल ने कहा कि इसके लिए सारी तैयारियां की जा चुकी है। ढींढसा और ग्रेवाल ने शहरवासियों, दुकानदारों से सहयोग की अपील की है।

ये वर्कर रहे मौजूद

इस मौके पर जगदेव सिंह जंगी, गुरमीत सिंह बिट्टू, विशाल लूंबा, अमित सहगल, हस्तीर, बल्लू बहल, परमप्रीत सिंह विट्टी, चरणजीत सिंह मिंटा, अमरजीत सिंह मंगा, जतिन्द्र सिंह भाटिया, रणजीत सिंह माडल हाऊस, अमनदीप सिंह आहलूवालिया, मालजिन्द्र सिंह, बावा गाबा, राहुल जुनेजा, नितिश मेहता, जसकीरत सिंह जस्सी, जसविन्द्र सिंह, हरजोत लुभाणा, सुखबीर सिंह, गगन नागी, शैरी नागी, गुरप्रीत सिंह मुकेश खन्ना, मनप्रीत नागी, सूरज सभ्रवाल, अयूब खान, अमृतबीर सिंह मौजूद रहे।

इन सोसाइटियों ने दिया समर्थन

एन.जी.ओ. हसदा वस्सदा पंजाब, दस्तार-ए-खालसा यूथ क्लब, दशमेश सेवक सभा, चहार बाग यूथ क्लब, आकिरी उम्मीद वैलफेयर सोसाइटी, दोआबा वैलफेयर सोसाइटी, एन.जी.ओ. आगाज़, शिवाए फिटनेस हैल्थ क्लब।

ये भी पढ़ें