Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर देहात के गांव तल्हण सलेमपुर रोड़ पर स्थित छप्पड़ में दो मासूम बच्चों की लाशें मिली है। एक लड़का और लड़की है। दोनो की आयु करीब 10-12 साल बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक थाना पतारा के अंर्तगत आते तल्हण सलेमपुर रोड़ पर गांव के छप्पड़ में एक राहगीर ने मासूम बच्चों की लाशें देखी।
राहगीर ने तुरंत गांव के सरपंच और फिर पंचायत द्वारा पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही डी.एस.पी. आदमपुर हरिन्द्र सिंह माना और थाना पतारा के ए.एच.ओ. रछपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक शाम तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। लाशो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि मृतक बच्चे वेशभूषा से प्रवासी लगते हैं। गांव तथा आसपास के गांवो में सूचना भेज कर बच्चों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें