Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (kila Raipur Rural Olympic Games will be held from 12 to 14 February) पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा चंडीगढ़ स्थित अपने दफ़्तर में प्रसिद्ध किला रायपुर ग्रामीण ओलम्पिक खेल-2024 का पोस्टर जारी किया गया।

डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने बताया कि ज़िले के गाँव किला रायपुर में 12 से 14 फरवरी तक विश्व प्रसिद्ध ग्रामीण ओलम्पिक खेल करवाये जाएंगे। इस बार ग्रामीण ओलम्पिक खेल पंजाब सरकार द्वारा करवाये जाएंगे।

पोस्टर जारी करते हुये कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में खेलों की पुरातन शान को बहाल करने के लिए वचनबद्ध है

इन खेलों की प्रशासनिक कमेटी को हर तरह का सहयोग दिया जायेगा जिससे आने वाले सालों में और चैंपियन खिलाड़ी पैदा किये जाएँ।

कैबिनेट मंत्री मान ने बताया कि तीन दिवसीय मेगा खेल मुकाबलों के दौरान हॉकी, कबड्डी, कुश्ती, साईकलिंग, दौड़, रस्साकशी आदि के मैच करवाए जाएंगे और नामवर गायकों की तरफ से सांस्कृतिक प्रोग्राम भी पेश किया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री ने इन खेलों की लोकप्रियता को नयी बुलन्दियों पर लेजाने के लिए पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग की तरफ से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा भी दिया।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ग्रामीण विकास) अनमोल सिंह धालीवाल और अन्य उपस्थित थे।

————————————————————————–

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

———————————————————————–

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

————————————————————–

देखें – जालंधर में मोबाइल विक्रेता द्वारा मारपीट की CCTV फुटेज

——————————————————————————-

देखें Video – देश का पहला राज्य बना पंजाब


देखें वीडियो –  डाक्टरों की लूट खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त आदेश

——————————————————————————–

Video – श्री देवी तालाब मंदिर में 1.21 लाख दीप प्रज्जवलित

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1